नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर : ट्रांसगंगा सिटी के पुल निर्माण की एक बार फिर आस जगी है। सेतु निगम के संशोधित बजट के प्रस्ताव को यूपीसीडा बोर्ड बैठक में रखने की तैयारी है। यूपीसीडा अधिकारियों का कहना है कि संशोधित बजट का प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति से स्वीकृति मिलने के बाद यूपीसीडा की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

पुल के लिए पिछले वर्ष यूपीसीडा ने 538 करोड़ रुपये का बजट दिया था, लेकिन प्रोजेक्ट लखनऊ सेतु निगम इकाई को ट्रांसफर होते ही फंस गया था। सेतु निगम की लखनऊ इकाई ने बजट में संशोधन कर 261 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांगे थे। इंजीनियरों का कहना था कि पूर्व में जो बजट स्वीकृत हुआ था, वह पुराने एस्टीमेट पर मांगा गया था, जबकि संशोधित बजट पुल का अलाइनमेंट बदलने के बाद तैयार किया गया है। इस एस्टीमेट को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने आपत्ति दर्ज कराते हुए सुधार के लिए कहा था, लेकिन सेतु निगम ने संशोधन से इन्कार करते हुए दोबारा 799.79 करोड़ रुपये प्रस्ताव भेज दिया था। यूपीसीडा अधिकारी सेतु निगम के संशोधित बजट के प्रस्ताव पर विचार करके जिला स्तरीय समिति के पास भेजेंगे। वहां से स्वीकृति के बाद बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को रखने की तैयारी है।

लखनऊ तक का सफर हो जाएगा आसान- ट्रांसगंगा सिटी पुल बनने शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। लखनऊ तक का सफर आसान हो जाएगा। पहले सेतु निगम ने सरसैया घाट से पुल को जोड़कर बनाने का एस्टीमेट तैयार किया था, लेकिन तत्कालीन डीएम राकेश कुमार सिंह ने सीधे वीआइपी रोड पर वाहन आने पर जाम ज्यादा लगने की आशंका जता आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद धोबी घाट और रानीघाट पर वाईआकार का पुल बनाने का डिजाइन तैयार किया गया। रानीघाट से वाहनों के जाने के लिए व धोबी घाट की तरफ ट्रांसगंगा सिटी से आने वाले वाहनों के लिए वाई आकार के पुल का प्रस्ताव पास हुआ था। इसी को लखनऊ इकाई ने भी स्वीकृति दी है।

ऐसे बढ़ता गया बजट का प्रस्तावः 538 करोड़ बजट पास होने के बाद डिजाइन बदल दी गई थी। प्राथमिक लागत बढ़कर 652 करोड़ रुपये हो गई थी, लेकिन प्रशासनिक कमेटी के सामने नए प्रस्ताव रखे गए तो बजट 726 करोड़ हो गया। इसे मंजूरी भी मिल गई थी। प्रोजेक्ट लखनऊ को सौंपा गया तो उसने 799.79 करोड़ का प्रस्ताव दिया।

सेतु निगम से संशोधित बजट का प्रस्ताव मिला है। जिला स्तरीय समिति से स्वीकृति के बाद इस प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। ट्रांसगंगा सिटी पुल निर्माण के लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। मयूर माहेश्वरी, मुख्यकार्यकारी अधिकारी, यूपीसीडा

ट्रांसगंगा सिटी पुल निर्माण का संशोधित बजट प्रस्ताव यूपीसीडा मुख्यालय को भेजा गया है। बजट की स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों के स्तर से पत्राचार किया गया है। बजट मिलने पर पुल निर्माण का कार्य शुरू होगा।
पूजा श्रीवास्तव, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम लखनऊ इकाई


Information is Life