निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले आगंतुकों और पीड़ितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।
कानपुर में पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने कल्याणपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस का जायजा लिया। साथ ही परिसर की सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले आगंतुकों और पीड़ितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उनके बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अर्चना सिंह और थाना प्रभारी कल्याणपुर सहित पूरी पुलिस टीम मौजूद रही।

Recent Comments