कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...

Kanpur : नशे के कारोबार से अरबपति बना विनोद: विदेशों तक फैला कोडीन सिरप नेटवर्क, 6 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य…

कानपुर।कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से आरोपी विनोद अग्रवाल महज छह साल में...

कानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, पहली बार ITBP जवानों ने परेड में बढ़ाया गौरव।

कानपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य और...

कानपुर : 20 दिन बाद भी फरार 50 हजार का इनामी दरोगा, 40 पुलिसकर्मियों की चार टीमें खाली हाथ।

कानपुर।कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के...
Information is Life

कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र के आचार्य नगर के भगवती विला निवासी कपड़ा कारोबारी मनीष कनोडिया के 16 वर्षीय बेटे कुशाग्र की हत्या कर दी गई है। कुशाग्र कल शाम 4 बजे कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। रात करीब 9 बजे फिरौती के लिए पत्र प्राप्त हुआ था। आज सुबह छात्र का शव फजलगंज थाना क्षेत्र में म‍िला।

कानपुर। कपड़ा कारोबारी मनीष कनोडिया के 16 वर्षीय अपहृत बेटे कुशाग्र कनोडिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। कुशाग्र का शव फजलगंज थाना क्षेत्र से बरामद हुआ। रायपुरवा पुलिस ने ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला शिक्षिका रंजीता वत्स और उसका बॉयफ्रेंड प्रभात उर्फ शिवम को एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें क‍ि अपहरणकर्ताओं ने 30 लाख रुपए फ‍िरौती की मांग की थी। फिरौती न म‍िलने पर छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

कुशाग्र सोमवार दोपहर बाद 4:00 बजे से लापता था। रात 9:00 बजे 30 लाख रुपए फिरौती के लिए पत्र आने के बाद परिवार को अपहरण की जानकारी मिली। पुलिस ने इस मामले में कुशाग्र को ट्यूशन पढ़ने वाली शिक्षिका और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। रायपुरवा थाना क्षेत्र के आचार्य नगर निवासी कपड़ा कारोबारी मनीष कनोडिया का 16 वर्षीय बेटा कुशाग्र कनोडिया जयपुरिया स्कूल से हाई स्कूल की पढ़ाई कर रहा था।

कुशाग्र सोमवार दोपहर बात करी 4:00 बजे ट्यूशन के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार वाले उसकी तलाश कर ही रहे थे की रात करीब 9:00 बजे स्कूटी सवार युवक ने घर पर फिरौती का पत्र डालकर फरार हुआ तो परिवार को अपहरण की जानकारी मिली। अपहरण कर्ताओं ने कारोबारी के परिवार से 30 लाख की फिरौती मांगी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस कमिश्नर, जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी, नीलाब्जा चौधरी, एडीसीपी आरती सिंह फोर्स समेत कारोबारी के घर पहुंचे। इस बीच जांच में जुटी पुलिस को जीटी रोड स्थित गुंजन टॉकीज के पास से कुशाग्र की स्कूटी लावारिस हालात में खड़ी मिली।

पुलिस प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद फजलगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली ट्यूशन टीचर रंजीता को हिरासत में लिया। यह युवती कुशाग्र को ट्यूशन पढ़ती थी। इसके साथ ही इसके बॉयफ्रेंड प्रभात उर्फ शिवम और उसके एक साथी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पूरी रात पूछताछ के बाद सामने आया कि इन तीनों ने मिलकर कुशाग्र की हत्या कर दी है। शव को फजलगंज थाना क्षेत्र में ही छुपा कर रखा गया है। आरोपितों की जानकारी के आधार पर पुलिस मंगलवार की सुबह फजलगंज थाना क्षेत्र से ही शव बरामद कर लिया।

कुशाग्र की रस्सी से गला घोट कर हत्या की गई थी। इंस्पेक्टर रायपुरवा अंकिता वर्मा के मुताबिक फिलहाल सामने आया है कि महिला शिक्षिका ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। दोनों घर बसाना चाहते थे और इसके लिए रुपयो का इंतजाम करने के लिए उन्होंने कुशाग्र का अपहरण किया। पुलिस जल्दी इस पूरे मामले का पर्दाफाश करेगी।


Information is Life