नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life


कानपुर के घाटमपुर के साढ़ में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 26 महिलाओं व बच्चों की मौत हुई और घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराकर उपचार किया जा रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर आकर घायलों का हलाचाल लिया है।

घाटमपुर के साढ़ में शनिवार शाम हुए हादसे में 26 महिलाओं और बच्चों की मौत पर शोक जताने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंच गए हैं और सबसे पहले एलएलआर अस्पताल में घायलों का हालचाल लिया है। दोपहर करीब एक बजे उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरा और वह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ हैलट अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों का हालचाल लिया।

एलएलआर अस्पताल में पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चकेरी में हुई दुर्घटना में पांच लोगों की मौत पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज तत्परता से किया जा रहा है। सरकार ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समय समय पर कार्यक्रम चलाए हैं।

उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत सभी महत्वपूर्ण लोगों की संवेदनाओं के बारे में भी बताया। पीएम रिलीफ फंड से मिली मदद की जानकारी दी। कहा, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ितों को मदद राशि दी जाएगी

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की प्राथमकिता में है। चिंता का विषय है कि सड़क दुर्घटनाओं में कई जानें जाती हैं, इसे देखते हुए परिवहन विभाग जागरूकता लाने का कार्य करें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि टै्क्टर ट्राली जिस कार्य के लिए है उसमें ही प्रयोग में लाएं।

उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूल कालेज से लेकर महत्वपूर्ण संस्थानों और विभागों को जोड़कर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। सड़क दुघटनाओं से हो रही मौतों को लेकर सरकार जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी और तेजी से आगे बढ़ाएगी। इसके लिए गृह मंत्रालय शिक्षा मंत्रालय सहित अन्य विभागों को सुबह ही निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता अभियान चलाए जाएंगे। सभी घटनाएं दुखद हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति सरकार की संवदेना है। उन्होंने मीडिया से भी अपील की सभी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर रविवार की दोपहर 12:58 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरा। यहां विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी उपस्थित थे। हेलीकाप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने अपसरों से अपडेट लिया। शनिवार रात से मुख्यमंत्री लगातार अफसरों से संपर्क करके पल पल की जानकारी ले रहे हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए लगातार अफसरों को निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री को सलामी देने के लिए भी तैयारियां की गई थीं लेकिन वह सलामी लिए बगैर वह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ कार में बैठ गए और हैलट अस्पताल रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के साथ डीजीपी डीएस चौहान और प्रमख सचिव गृह संजय प्रसाद भी दूसरी कार में सवार होकर गए। इमरजेंसी में पहुंचकर मुख्यमंत्री से घायलों से बातचीत की और घटनाक्रम की जानकारी ली और मुख्यमंत्री कोरथा गांव रवाना हो गए।


Information is Life