नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

UP News: ब्रिटेन की सत्ता पर 14 सालों से काबिज कंजर्वेटिव पार्टी को चुनावों में करारी हार मिली है. ब्रिटेन ने लेबर पार्टी को भारी बहुमत से देश की सत्ता सौंपी है. इस बीच भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी दोनों सीटे बचाने में कामयाब रहे हैं. कानपुर-गोरखपुर से संबंध रखने वाले नवेंदु मिश्रा को भी लेबर पार्टी से चुनावों में जीत मिली है. जानिए इनकी कहानी.

ब्रिटेन में हुए आम चुनावों का परिणाम जारी हो चुका है. ब्रिटेन की सत्ता पर 14 सालों से काबिज कंजर्वेटिव पार्टी को चुनावों में करारी हार मिली है. ब्रिटेन ने लेबर पार्टी को भारी बहुमत से देश की सत्ता सौंपी है. इस बीच भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी दोनों सीटे बचाने में कामयाब रहे हैं. जहां एक तरफ कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार मिली है तो वही प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दोनों सीटों पर चुनाव जीते हैं.

आपको बता दें कि ब्रिटेन की राजनीति में भारतीय मूल और हिंदुओं का दबदबा पिछले कई सालों में लगातार बढ़ा है. इस बार ब्रिटेन के चुनावों में रिकॉर्ड उम्मीदवार भारतीय मूल के जीते हैं. 107 भारतीय मूल के ब्रिटिशर्स ने चुनावों में जीत हासिल की है. इनमें लेबर पार्टी और कंजर्वेटिव पार्टी, दोनों में ही भारतीय मूल के लोगों की संख्या है.

कानपुर के नवेंदु मिश्रा बने ब्रिटेन में सांसद
आपको बता दें कि कानपुर के नवेंदु मिश्रा भी इस बार ब्रिटेन में सांसद बने हैं. लेबर पार्टी के नेता नवेंदु मिश्रा ने Stockport Seat से चुनाव जीते हैं. आपको बता दें कि नवेंदु मिश्रा के पिता कानपुर तो मां गोरखपुर की रहने वाली हैं.

आपको बता दें कि नवेंदु मिश्रा ने स्टॉकपोर्ट में शॉप-फ्लोर ट्रेड यूनियनिस्ट के तौर पर काम किया. इसके बाद वह यूनिसन ट्रेड यूनियन के आयोजक बन गए और उनकी राजनीति में एंट्री हो गई. साल 2019 में हुए ब्रिटिश चुनावों में भी नवेंदु मिश्रा को जीत मिली थी. तब भी उन्होंने Stockport Seat सीट से चुनाव जीता था.

लेबर पार्टी को मिला पूर्ण बहुमत
जानकारी के लिए बता दें कि ब्रिटेन में 650 संसदीय क्षेत्र हैं. इसमें से 641 सीटों के नतीजे अभी तक आ चुके हैं. इनमें ही लेबर पार्टी को भारी बहुमत मिल गया है. लेबर पार्टी को जहां 410 सीट मिली हैं, तो वही कंजर्वेटिव पार्टी को अभी तक 119 सीट ही मिल पाई हैं. इसी के साथ कीर स्टार्मर का ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है.


Information is Life