नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

एक और पुलिस महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए मिशन शक्ति और पिंक चौकिया स्थापित कर रही है। तो वही दूसरी ओर खाकी में हैवान छिपे में हो जो सड़को पर लड़कियों के शिकार में जुटे है। मामला ग़ाज़ियाबाद का है जहाँ पर 16 सितम्बर को शहर के साईं उपवन में एक युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने आयी थी वहां उन्हें पीआरवी पर आये पुलिसकर्मी राकेश और दिगम्बर ने रोक लिया और युवती के मंगेतर को चाटे रसीद कर दिए।

ग़ाज़ियाबाद : एक और पुलिस महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए मिशन शक्ति और पिंक चौकिया स्थापित कर रही है। तो वही दूसरी ओर खाकी में हैवान छिपे में हो जो सड़को पर लड़कियों के शिकार में जुटे है। मामला ग़ाज़ियाबाद का है जहाँ पर 16 सितम्बर को शहर के साईं उपवन में एक युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने आयी थी वहां उन्हें पीआरवी पर आये पुलिसकर्मी राकेश और दिगम्बर ने रोक लिया और युवती के मंगेतर को चाटे रसीद कर दिए। युवती ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया है कि उनमें से एक पुलिसकर्मी राकेश ने उसके साथ छेड़खानी और उससे अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया।

जब लड़की और उसके उसके मंगेतर ने उनके हाथ पैर जोड़े तो उनसे 10 हजार रकम की मांग की गई। बाद के पैसे में 1 हजार रुपये पुलिसकर्मियों ने paytm करवा लिए। युवती ने आरोप है कि इस दौरान उससे लगातार छेड़छाड़ की जाती रही। युवती गौतमबुद्धनगर की रहने वाली है और वो अपने मंगेतर के संग गाज़ियाबाद के सांई उपवन में घूमने आई थी। इस घटना के मामले में नगर कोतवाली घंटाघर में छेड़खानी और भ्रस्टाचार अधिनियम के तहत 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

युवती के शिकायत देने के बाद घर पहुँचे पुलिसकर्मी वापस की रकम

युवती ने जब इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी तो छेड़खानी करने वाले दोनो पुलिसकर्मी पीड़िता के घर पहुँच कर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगे इसके लिए आरोपी राकेश ने युवती को फोनकर धमकाया बाद में 22 सितम्बर को पीड़िता के घर रात 11 बजे पहुँचे और जो रकम paytm के जरिये ली गयी थी उसे भी वापस किया गया हैं। ताकि कंप्लेन वापस ले ली जाए।

पुलिसकर्मी हुआ ससपेंड जांच के आदेश

डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि दिगंबर कुमार सिपाही है जिसे सस्पेंड किया जा चुका है। साथ ही होमगार्ड का सिपाही राकेश पर भी कार्यवाई हुई है। इनके खिलाफ विभागीय जांच के साथ ही दर्ज मुकदमे में जांच की गई है।
साथ ही तीसरे आरोपी के बारे में जानकारी जुटाकर सख्त कानूनी कार्यवाई की जाएगी।


Information is Life