कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...

Kanpur : नशे के कारोबार से अरबपति बना विनोद: विदेशों तक फैला कोडीन सिरप नेटवर्क, 6 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य…

कानपुर।कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से आरोपी विनोद अग्रवाल महज छह साल में...

कानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, पहली बार ITBP जवानों ने परेड में बढ़ाया गौरव।

कानपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य और...

कानपुर : 20 दिन बाद भी फरार 50 हजार का इनामी दरोगा, 40 पुलिसकर्मियों की चार टीमें खाली हाथ।

कानपुर।कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के...
Information is Life

कानपुर। आज ख्यातिलब्ध साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था “विकासिका” के तत्वावधान में जर्नलिस्ट क्लब कानपुर में “मधुराश्रव” काव्य समारोह का भव्य आयोजन हुआ। काव्य-पाठ के भाव और विषय प्रवर्तन में विकासिका के संयोजक डॉ. विनोद त्रिपाठी ने कहा कि इस समारोह में उन वरिष्ठ साहित्यकारों, ग़ज़लकारों और गीतकारों को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन साहित्य साधना को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कवियों के अनुभव से नवोदित रचनाकारों को न केवल प्रेरणा मिलेगी, बल्कि कवि सम्मेलन की रीति-नीति का भी श्रेष्ठ ज्ञान प्राप्त होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं व्यंग्यकार डॉ. सुरेश अवस्थी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नई पीढ़ी के कवियों को कविता के मूल स्वरूप और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर राघवेंद्र भदौरिया, सुरेंद्र गुप्त सीकर, डॉ. शशि शुक्ला, डॉ. प्रभा दीक्षित, देवेंद्र सफल, श्रवण शुक्ला, विशंभर त्रिपाठी, ध्रुव कुमार त्रिपाठी सहित अनेक कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सभी कवियों को ‘कौस्तुभ स्मृति चिन्ह’, माल्यार्पण और बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जर्नलिस्ट क्लब कानपुर के महामंत्री अभय त्रिपाठी को भी पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके सक्रिय योगदान के लिए माल्यार्पण, शॉल और प्रशस्ति-पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभय त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “साहित्य समाज का केवल दर्पण ही नहीं, अपितु उसका मार्गदर्शक भी है। जब पत्रकारिता और साहित्य एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तो समाज में जागरूकता की एक नई किरण का संचार होता है।” समारोह में उपस्थित सभी साहित्यकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कथन की सराहना की, जिसमें उन्होंने विद्यालयों में बाल कवि सम्मेलन आयोजित करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णकांत अवस्थी ने की, संचालन श्रवण शुक्ला ने किया और आभार ज्ञापन राजेश त्रिपाठी ‘विरल’ ने व्यक्त किया। समारोह में प्रमुख रूप से विजय नारायण शुक्ला, राकेन्द्र मोहन तिवारी, उमेश शुक्ला, विकास शुक्ला ‘अक्षत’, उपेन्द्र शुक्ला, डॉ. जहान सिंह, श्यादेव सिंह, पूर्णिमा त्रिपाठी, दीपांजलि दुबे, गोपीकृष्ण बाजपेई, अंबुज गुप्ता, राजेश त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, हर्षित शुक्ला आदि की उपस्थिति रहे।


Information is Life