कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

वाराणसी. उत्तर प्रदेश में डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस के एक व्हाट्सएप्प मैसेज ने पुलिस महकमे में हडकंप मचा दिया. सोमवार देर रात वाराणसी के वरुणा जोन के डीसीपी विक्रांत वीर ने अपने निजी नंबर से पुलिस विभाग से जुड़े एक व्हाट्सएप्प ग्रुप में पुलिस अधिकारीयों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर मैसेज फॉरवर्ड किये. मैसेज ग्रुप में फॉरवर्ड होते ही महकमे में हडकंप मच गया. जिसके बाद डीसीपी विक्रांत वीर ने जल्दबाजी में कुछ मैसेज भी डिलीट किये. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डीसीपी के मैसेज कई ग्रुपों में जमकर वायरल होने लगे. डीसीपी ने मैसेज वायरल होने पर सफाई देते हुए कहा की ग्रुप में मैसेज बेटी द्वारा धोखे से किये गए.

https://youtu.be/w_jvtASybhU
विज्ञापन

डीसीपी विक्रांत वीर ने ग्रुप में लगातार पांच मैसेज भेजे. मैसेज वायरल होने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा की मेरे नंबर से बेटी ने गलती से मैसेज फॉरवर्ड कर दिए. बिटिया द्वारा गलती से भेजे गए मैसेज पूरी तरह से असत्य है. मेरे द्वारा इस मैसेजेज का पूरी तरह खंडन किया जाता है. जिनका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है. इसे सिर्फ बिटिया द्वारा गलती से गई एक भूल समझा जाए. थोड़ी देर बाद उसी ग्रुप में डीसीपी ने दोबारा मैसेज करते हुए कहा है की किसी शरारती तत्व ने मेरे मोबाइल पर ये मैसेज भेजे थे. मेरी बेटी ने गलती से ये मैसेज फॉरवर्ड कर दिए.

डीसीपी के मैसेजेज वायरल होने के बाद पूर्व आइपीएस अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने योगी सरकार पर ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. आपको बता दे की यूपी की योगी सरकार ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को इसी साल मार्च महीने में सेवानिवृत्ति दी थी. जिसके बाद उन्होंने अपने घर के बाहर जबरिया रिटायर आईपीएस लिखवा लिया था


Information is Life