कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...

Kanpur : नशे के कारोबार से अरबपति बना विनोद: विदेशों तक फैला कोडीन सिरप नेटवर्क, 6 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य…

कानपुर।कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से आरोपी विनोद अग्रवाल महज छह साल में...

कानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, पहली बार ITBP जवानों ने परेड में बढ़ाया गौरव।

कानपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य और...

कानपुर : 20 दिन बाद भी फरार 50 हजार का इनामी दरोगा, 40 पुलिसकर्मियों की चार टीमें खाली हाथ।

कानपुर।कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के...
Information is Life

कानपुर- राजस्थान उदयपुर निवासी पीड़िता ने बताया कि उनका विवाह 2003 को पी रोड सीसामऊ बाजार निवासी दिलीप बालानी से शादी हुई थी। पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के कुछ ही समय बाद ससुरालियों द्वारा दहेज को लेकर प्रताडित किया जाने लगा जिसके बाद पता चला कि पति का पूर्व में भी शादी हो चुकी थी और पहली पत्नी की संदिग्ध मौत हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि पति के अवैध सम्बन्ध परिवार की महिला के साथ है जिसकी जानकारी होने पर महिला ने विरोध किया तो ससुरालीजनों महिला को ससुराल में रहने नहीं दिया गया जिसके बाद पीड़िता द्वारा पारिवारिक न्यायालय में सेक्शन 9 एवं 125 का मुकदमा किया गया जिसके बाद पति द्वारा भी तलाक का मुकदमा दर्ज करा दिया गया गया जिस पर महिला ने भी एक याचिका उच्च न्यायालय प्रयागराज में दाखिल कर दी जो कि अभी लंबित है। महिला के अनुसार 24 मार्च 2022 को पारिवारिक न्यायालय द्वारा पति के खिलाफ जारी वारंट की पैरवी करने वो कानपुर आयी थी और 26 मार्च को डीसीपी वेस्ट से शिकायत की थी जिसके बाद सीसामऊ पुलिस द्वारा पति को थाने बुलाकर वारन्ट तामील करवाया था। जिसके बाद 27 मार्च को गीता अपना गुजारा भत्ता के पैसे के मामले की जानकारी के लिये झकरकटी स्थित होटल गणेशा से थाना सीसामऊ आ रही थी तभी गुंजन टाकीज के पास पहले से घात लगाकर बैठे देवर धर्मेन्द्र बालानी और उसके साथ 3 अज्ञात लोग जिनके हाथों में धारदार हाथियार थे गीता को जबरन रोक लिया और गाली-गलौज करते हुये देवर धर्मेन्द्र ने धमकाया की याचिका हाईकोर्ट से वापस ले ले नहीं तो तुझे जान से मार देंगे और तुम्हारे प्राइवेट वीडियो है जिसे वायरल कर देंगे गीता के अनुसार घटना की शिकायत उन्होंने थाना सीसामऊ में की जहाँ पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कहा कि तुम अपने घर उदयपुर वापस चली जाओ तुम्हरा मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे लेकिन 2 माह बीतने के बावजूद आज तक पुलिस ने मुकदमा नही दर्ज नहीं किया गया, महिला ने मामले की शिकायत डीसीपी वेस्ट समेत मुख्यमंत्री और महिला आयोग में की है।


Information is Life