नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life


एक वीडियो ने करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया के उस दावे की पोल खोल दी है, जिसमें वह कह रहे थे कि हमारे यहां किसी भी भक्त के साथ बदसलूकी नहीं हुई है. इस वीडियो में बाबा के बाउंसर डॉक्टर को घसीटते हुए नजर आ रहे हैं. पिता भी डॉक्टर को बचाने के लिए आगे बढ़ते हैं तो बाउंसर उनको खींचकर अलग कर देते हैं.
कानपुर के करौली बाबा उर्फ संतोष सिंह भदौरिया पर लगे आरोपों में एक नया ट्विस्ट आया है. भक्त ने जैसे ही बाबा पर बाउंसरों से पिटाई का आरोप लगाया तो बाबा संतोष सिंह भदौरिया सफाई देने लगे और इसे विरोधियों की साजिश बताने लगे, लेकिन बाबा संतोष सिंह भदौरिया की सफाई की पोल एक वीडियो ने खोल ने दी. इस वीडियो के सामने आते ही बाबा संतोष सिंह भदौरिया पर भक्त की पिटाई कराने का जो आरोप लगा है, उसमें सच्चाई नजर आने लगी है.

दरअसल, नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने चमत्कार ना होने का सवाल पूछने पर करौली बाबा संतोष भदौरिया द्वारा अपने बाउंसर से पिटवाने का आरोप लगाया था. इस पर बाबा संतोष भदौरिया ने सफाई देते हुए कहा था कि वह हमसे मिला ही नहीं, हम को कोई छू नहीं सकता, कोई मारपीट नहीं हुई. बाबा संतोष भदौरिया ने भले ही मारपीट न होने का दावा किया लेकिन एक वीडियो ने बाबा की पोल खोल दी है. इस वीडियो में बाबा के बाउंसर डॉक्टर को घसीटते हुए नजर आ रहे हैं.

सिद्धार्थ चौधरी ने पिटाई का आरोप लगाया था
इस वीडियो में डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी और करौली बाबा संतोष भदौरिया के बीच बहस हो रही है. इसी दौरान करौली बाबा कहते हैं कि इस पागल को बाहर निकालो. बाबा की बात सुनते ही उनके बाउंसर डॉक्टर के ऊपर टूट पड़ते हैं और उसे घसीटने की कोशिश करते हैं. इसी दौरान उनके पिता भी डॉक्टर को बचाने के लिए आगे बढ़ते हैं तो बाउंसर उनको खींचकर अलग कर देते हैं. फिर डॉक्टर को बाउंसर बाहर खींच ले जाते हैं. यहां देखिए वीडियो-

यह वीडियो उसी 22 फरवरी का है, जिस दिन का विवाद बताया जा रहा है. इस वीडियो में बाबा संतोष भदौरिया की आवाज गूंज रही है, वह सामने नजर तो नहीं आ रहे हैं लेकिन बगल में डॉक्टर भक्तों के बीच में खड़े होकर उनसे सवाल पूछ रहा है. इसके बाद बाउंसर उसको खींचते हुए ले जा रहे हैं. डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी का आरोप है कि इसके बाद बाउंसर उसको एक कमरे में ले गए और उनके साथ मारपीट की. हालांकि मारपीट का वीडियो सामने नहीं आया है. यहां देखिए वीडियो-

इस वीडियो के सामने आने के बाद करौली बाबा संतोष भदौरिया की कोई सफाई अभी तक सामने नहीं आई हैं. वहीं डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने 19 मार्च को ही विधनु थाने में एफआईआर दर्ज कर ली थी. बाबा संतोष सिंह भदौरिया और उनके साथियों के खिलाफ 323, 504 और 325 की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन अभी तक पुलिस ने करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है.


Information is Life