कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...

Kanpur : नशे के कारोबार से अरबपति बना विनोद: विदेशों तक फैला कोडीन सिरप नेटवर्क, 6 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य…

कानपुर।कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से आरोपी विनोद अग्रवाल महज छह साल में...

कानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, पहली बार ITBP जवानों ने परेड में बढ़ाया गौरव।

कानपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य और...

कानपुर : 20 दिन बाद भी फरार 50 हजार का इनामी दरोगा, 40 पुलिसकर्मियों की चार टीमें खाली हाथ।

कानपुर।कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के...
Information is Life

मथुरा_उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास लाल ट्रॉली बैग में मिले युवती के शव की पहचान हो गई है।शव दिल्ली के 21 वर्षीय आयुषी यादव का है।कल रविवार आयुषी की मां और भाई ने शव की पहचान की।पुलिस के मुताबिक आयुषी की हत्या ऑनर किलिंग का मामला है।आरोपी पिता नीतेश ने ही अपनी बेटी को गोली मारकर हत्या की और फिर शव को ट्राॅली बैग में रखकर मथुरा के राया थाना क्षेत्र में फेंक दिया था।पुलिस हत्यारे पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कार्यवाहक एस‌एसपी मार्तण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि युवती 17 नवंबर को सुबह घर से निकली थी।दूसरे दिन 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर एक ट्रॉली बैग में उसका खून से लथपथ शव मिला था।युवती के सिर, हाथ और पैरों में चोट के निशान थे और छाती में गोली मारी गई थी। उन्होंने बताया कि मृतका की शिनाख्त के लिए आठ टीमें लगाई थीं। पुलिस की टीमें युवती की पहचान के लिए गुरुग्राम,आगरा, अलीगढ़, हाथरस, नोएडा और दिल्ली तक पहुंचीं।

कार्यवाहक एस‌एसपी ने बताया कि पुलिस की लगातार जारी छानबीन में लावारिस शव की पहचान आयुषी यादव पुत्री नितेश यादव निवासी गली नंबर-65, गांव मोड़बंद, थाना बदरपुर (दिल्ली) के तौर पर हुई।इसके बाद पुलिस की टीम युवती के घर पहुंची, जहां युवती की मां और भाई मिले जबकि पिता गायब था। इसके बाद दोनों को पोस्टमार्टम गृह लाकर शव की पहचान कराई गई।मां ने शव अपनी बेटी आयुषी का ही बताया और कुछ आगे बताने से इनकार कर दिया।

परिजनों ने इस मामले में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट तक नहीं दर्ज कराई थी।बरहाल इस मामले में पुलिस को शुरुआत में ही इनपुट मिल गया था कि पिता ही बेटी की हत्या का आरोपी है।आरोपी पिता पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।हत्या में इस्तेमाल हथियार और लाश को ले जाने में प्रयोग की गई कार को बरामद कर लिया है।

आपको बता दें कि युवती की शिनाख्त के लिए सर्विलांस की टीम ने लगभग 20 हजार मोबाइल फोन ट्रेस किए।सर्विलांस टीम ने इन मोबाइलों की लोकेशन भी खंगाली।जेवर, जाबरा टोल, खंदौली टोल के अलावा हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा आने वाले मार्गों पर लगे 210 सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इसके बाद पुलिस को मृतका की शिनाख्त कराने में सफलता मिली।युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस ने दिल्ली एनसीआर, अलीगढ़ और हाथरस में जगह-जगह मृतका के पोस्टर भी लगवाए थे।इसके अलावा अलीगढ़, हाथरस और कानपुर से भी लापता बेटियों के लिए परिजन थाना राया पहुंचे थे।

आपको बताते चलें कि यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 108 के पास 18 नवंबर की सुबह 11 बजे सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में लाल रंग के ट्रॉली बैग में खून से लथपथ युवती का शव मिला था।स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी राया पुलिस को दी थी।मौके पर पहुंची पुलिस की जांच पड़ताल में जानकारी मिली कि युवती की छाती में बाई तरफ गोली का निशान था और सिर, हाथ और पैरों में चोट के निशान भी मिले थे।इसके बाद से ही पुलिस ने युवती की शिनाख्त के लिए आठ टीमों को लगा दिया था।मृतक आयुषी परिवार मूल रूप से गोरखपुर जिले का रहने वाला है और दिल्ली के थाना बदरपुर क्षेत्र में रहता था।पिता नितेश यादव की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है।


Information is Life