कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...

Kanpur : नशे के कारोबार से अरबपति बना विनोद: विदेशों तक फैला कोडीन सिरप नेटवर्क, 6 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य…

कानपुर।कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से आरोपी विनोद अग्रवाल महज छह साल में...

कानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, पहली बार ITBP जवानों ने परेड में बढ़ाया गौरव।

कानपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य और...

कानपुर : 20 दिन बाद भी फरार 50 हजार का इनामी दरोगा, 40 पुलिसकर्मियों की चार टीमें खाली हाथ।

कानपुर।कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के...
Information is Life

गाजियाबाद : 251 रुपये में स्मार्टफोन ‘फ्रीडम 251’ देने की पेशकश करने वाली कंपनी रिगिग बेल्स के मैनेजिग डायरेक्टर मोहित गोयल को इंदिरापुरम पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। साढ़ू विकास मित्तल ने उसके खिलाफ इंदिरापुरम थाने में हत्या की कोशिश, धोखाधड़ी सहित आठ धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी मामले में पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय गाजियाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मोहित गोयल को सोमवार को गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 35 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर करीब चार सौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।

चिकित्सीय परीक्षण संपन्न: इंदिरापुरम पुलिस मंगलवार दोपहर में मोहित गोयल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला एमएमजी अस्पताल गाजियाबाद ले गई। डा. एसपी सिंह ने उसका परीक्षण किया। उसका रक्तचाप व बुखार सामान्य था। उसने कमर में दर्द और तनाव बताया। चर्चा रही कि जेल जाने से बचने के लिए उसने बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती होने की कोशिश की मगर ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।


पूरी रात होती रहीं सिफारिशें : सूत्रों ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने मोहित गोयल को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी उसके लोगों को लग गई। उसे छुड़ाने के लिए पूरी रात हाई प्रोफाइल लोगों द्वारा पुलिस के पास सिफारिशें आती रहीं, लेकिन काम नहीं आई।

https://youtube.com/shorts/bUQmnz7Yni4?feature=share


फरार आरोपितों की तलाश : दोनों पैरों से विकलांग विकास मित्तल का आरोप है कि मोहित ने अपनी महिला मित्र के सहयोग से उन पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। उसे खत्म करने के नाम पर 41 लाख रुपये ले चुका है। 1.10 लाख रुपये और मांग रहा था। नहीं देने पर उनकी हत्या करने की कोशिश की। उनकी शिकायत पर इंदिरापुरम थाने में मोहित गोयल के अलावा सुमित यादव, अभिषेक गोयल, विकास प्रताप सिंह, राजेश गोयल व दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ था। पुलिस अन्य आरोपितों की भी तलाश कर रही है।


Information is Life