नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

कानपुर : नए पुलिस कमिश्नर ने तो शहर की परम्परागत पुलिसिंग में सुधार पर जोर दिया है। ‘आपका डीसीपी आपका कप्तान’ नाम से उठाए गए इस कदम से शहर के थानेदारों और क्षेत्राधिकारियों जिन्हें अब एसीपी कहा जाता है उनकी स्थिति बड़ी अटपटी सी हो गई है। हालांकि तमाम पुलिस अफसरों ने इस कदम को सराहा है पर कितना मन से, इस आभियान के बाद उसका कोई मतलब भी नहीं रह जाता।
कानपुर पुलिस कमिश्नर की कुर्सी सीनियर आईपीएस अखिल कुमार ने अभी बीते हफ्ते ही सम्भाली है। चम्बल में उनकी सफलता और कुख्यात दस्यु निर्भय गुर्जर के सफाए का उनका प्रीवियस रिकॉर्ड ये तो बता रहा था कि अखिल कुमार कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में कुछ तो हलचल लाएंगे। पुलिस विभाग ने आपका डीसीपी आपका कप्तान नाम से शुरू की गई व्यवस्था परम्परागत पुलिसिंग को चैलेंज कर रही है।
शहर के चारों डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने सर्कुलर जारी कर इस व्यवस्था की जानकारी दी गई है। कानपुर सेंट्रल के पुलिस उपायुक्त आईपीएस प्रमोद कुमार, कानपुर पूर्वी के पुलिस उपायुक्त आईपीएस तेज स्वरूप सिंह, कानपुर दक्षिण के डीसीपी रवीन्द्र कुमार और डीसीपी कानपुर पश्चिम विजय ढुल ने सर्कुलर जारी कर अपने क्षेत्र की जनता को साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि अगर आपकी किसी आपराधिक समस्या को थाना पुलिस या एसीपी ( क्षेत्राधिकारी ) के ऑफिस में सुनवाई नहीं हो रही है तो वो उनके कार्यकाल में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे के बीच सीधे आ कर उनसे मिल सकते हैं। वो खुद ऐसे आम नागरिकों को न्याय दिलाएंगे। इस सर्कुलर में सभी डीसीपी ने अपने कार्यालय का पता , कार्यालय का डॉट फोन नम्बर और अपना ऑफीशियल मोबाइल नम्बर भी दिया है।
इस सर्कुलर को लेकर काफी चर्चा है और सामाजिक और राजनीतिक लोग इसे दमदार कदम बता रहे हैं। दादा नगर कोऑपरेटिव के चेयरमैन विजय कपूर ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हैं। व्यापारी नेता ज्ञानेंद्र मिश्र इसे शुरूआत मानते हैं। कहते हैं बहुत बदलाव अपेक्षित हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चन्द्र त्रिपाठी कहते हैं कि ऐसा परिवर्तन कभी सोचा नहीं था।


Information is Life