नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

विज्ञापन

बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद इलाके में दो दिनों तक हिंसा होती रही. हालांकि अब इस मामले के आरोपियों को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया गया है।

Bahraich Encounter: बहराइच में महसी के महराजगंज क्षेत्र में स्थिति अब सामान्य हो गई है. लेकिन गुरुवार को रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपियों का पुलिस और एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया है. बताया जाता है कि दोनों ही आरोपियों ने नेपाल के ओर भागने की कोशिश की थी. इसके बाद पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ हुई है. दोनों आरोपी सरफ़राज़ और तालिब के पैर में गोली लगी है।

रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी सरफराज के साथ पुलिस की मुठभेड़ गुरुवार को हुई है. मुख्य आरोपी रिंकू उर्फ सरफराज और तालिब को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है. मुख्य आरोपी सरफराज नेपाल भागने की फिराक में था. इस दौरान नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर के करीब यह एनकाउंटर हुआ है.

जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी रिश्तेदारों के साथ नेपाल भागने की कोशिश में थे. दोनों ने एसटीएफ और पुलिस की टीम पर गोली चलाई. दोनों आरोपी नेपाल की खुली सीमा से बाइक से जा रहे थे. तभी पुलिस के ओर से जवाबी कार्रवाई की गई और इस दौरान दोनों ही आरोपियों को पुलिस की गोली लगी है. जानकारी के अनुसार आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.

नेपाल से कनेक्शन
अस्पताल में भर्ती आरोपियों की हालत काफी गंभीर है. आरोपी का नेपाल से भी कनेक्शन का इतिहास रहा है. यूपी पुलिस और एसटीएफ इस मामले में नेपाल के अधिकारियों के संपर्क भी थी. वहीं दूसरी ओर गुरुवार को पांचवें दिन इंटरनेट सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं. पुलिस-प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों से दूर रहें और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें.


Information is Life