कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...

Kanpur : नशे के कारोबार से अरबपति बना विनोद: विदेशों तक फैला कोडीन सिरप नेटवर्क, 6 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य…

कानपुर।कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से आरोपी विनोद अग्रवाल महज छह साल में...

कानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, पहली बार ITBP जवानों ने परेड में बढ़ाया गौरव।

कानपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य और...

कानपुर : 20 दिन बाद भी फरार 50 हजार का इनामी दरोगा, 40 पुलिसकर्मियों की चार टीमें खाली हाथ।

कानपुर।कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के...
Information is Life

https://youtu.be/HLRkMlw-6c4

मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वरद्वय महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ को नमन करते हुए कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर आंदोलन के नींव के पत्थर हैं। पांच सदी के लंबे इंतजार के बाद आज जब प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रशस्त हुआ, मंदिर आंदोलन को नई ऊंचाई मिली है तो ब्रह्मलीन महंतद्वय की आत्मा को अपार आत्मिक शांति मिली होगी।

मुख्यमंत्री युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 52वीं व राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 7वीं पुण्यतिथि पर आयोजित साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह के अंतर्गत शुक्रवार को ‘भगवान श्रीराम-श्रीकृष्ण कथा का तात्विक विवेचन’ विषयक कथामृत ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। देश के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित शिवकांतजी महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ गुरु गोरखनाथ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण का पूजन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री को कराया कथा का अमृतपान अयोध्याधाम से पधारे जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य जी एवं द्वारा कराया जा रहा है। गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि गोरक्षपीठ के ब्रह्मलीन महंतद्वय ने पूरा जीवन देश, लोक कल्याण व सनातन धर्म के मानबिन्दुओं की पुनर्स्थापना को समर्पित कर दिया।

बीते सौ सालों में देश-धर्म को प्रभावित करने वाली कोई ऐसी घटना नहीं होगी जिसमें महंतद्वय की प्रत्यक्ष या परोक्ष भागदारी न रही हो। लोक कल्याण ही उनका ध्येय था। सीएम ने कहा कि गोरखपुर व आसपास के क्षेत्रों में महंतद्वय की शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक जागरण के हर आयाम पर भागीदारी रही। श्रीराम व श्रीकृष्ण कथा के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मनीषा ने हजारों वर्षों से वेदों, पुराणों, उपनिषदों आदि के माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी कथा की परंपरा की आगे बढ़ाया है। श्रीराम व श्रीकृष्ण की कथाओं की वर्तमान में उपयोगिता क्या है, इसका ज्ञान हमें ऐसे पुण्य आयोजनों से होता है।

जन्मदिन पर पीएम मोदी को बधाई, कहा- उन्होंने वैश्विक मंच पर बढ़ाया देश का मान
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि आज विश्वकर्मा जयंती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पावन जन्मदिन भी। पीएम मोदी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने देश को नई दिशा देते हुए वैश्विक मंच पर राष्ट्र का मान-सम्मान बढ़ाया है। पीएम के कार्य अनुकरणीय व अभिनंदनीय हैं। हम गौरवान्वित हैं कि डिश का नेतृत्व हर नागरिक के हित के बारे में सोचता है। हम सबकी कामना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व लंबे समय तक प्राप्त होता रहे।

कथा ज्ञानयज्ञ शोभायात्रा में भी सम्मिलित हुए सीएम योगी
कथामृत ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर गोरखनाथ मुख्य मंदिर से महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार तक शोभायात्रा भी निकाली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसमें सम्मिलित हुए। इस अवसर पर अयोध्या के स्वामी सुरेशदास, स्वामी राघवाचार्य, वाराणसी के संत संतोषदास ‘सतुआ बाबा’, समेत कई संतगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Information is Life