कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...

Kanpur : नशे के कारोबार से अरबपति बना विनोद: विदेशों तक फैला कोडीन सिरप नेटवर्क, 6 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य…

कानपुर।कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से आरोपी विनोद अग्रवाल महज छह साल में...

कानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, पहली बार ITBP जवानों ने परेड में बढ़ाया गौरव।

कानपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य और...

कानपुर : 20 दिन बाद भी फरार 50 हजार का इनामी दरोगा, 40 पुलिसकर्मियों की चार टीमें खाली हाथ।

कानपुर।कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के...
Information is Life

मथुरा की एक अनोखी शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। यहां गाजे-बाजे के साथ दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। बड़े ही चाव से बारातियों का स्वागत भी किया गया। लेकिन, कुछ देर बाद लड़की पक्ष ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और फिर शादी करने से इंकार कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और समझाने-बुझाने के बाद भी कोई बात न बनने पर बिना दुल्हन के बारात लौट गई।

लड़की पक्ष ने लगाया दूल्हा बदलने का आरोप
सुरीर के गांव कराहरी निवासी के बेटों की शादी का रिश्ता आगरा के गांव खड़िया निवासी की बेटियों के साथ तय हुआ था। जिसमे टैंटीगांव स्थित बांकेबिहारी मैरिज होम में 7 जून शनिवार को शादी थी। लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए दोनों लड़कियों को लेकर मैरिज होम पर आए थे।
गांव कराहरी से दोनों भाइयों की बरात भी पहुंच गई। दूल्हा बने दोनों भाई एक कमरे में शादी की रस्म शुरू होने के इंतजार में बैठे थे। शादी समारोह में डीजे पर नाचने गाने के साथ शादी समारोह में आए लोग खाना खा रहे थे। तभी कमरे में बैठे दूल्हों को देख कर लड़की पक्ष ने दूल्हा बदलने का आरोप लगा कर हंगामा शुरू कर दिया। लड़की पक्ष का कहना था कि रिश्ता तय करते समय उन्हें दूसरे लड़के दिखाये और ये वो नहीं हैं।

लड़की पक्ष मानने को तैयार नहीं
दूल्हा पक्ष के द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया कि ये वहीं लड़के है लेकिन लड़की पक्ष के लोग कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए। हंगामा होने की सूचना पर थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा और चौकी इंचार्ज अजीत मलिक पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। उनके काफी समझाने के बाद भी शादी के लिए कोई बात नहीं बनी। दुल्हन बनीं लड़कियों ने भी परिजनों के निर्णय पर सहमति जताते हुए उन लड़कों से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग दोनों लड़कियों को लेकर वापस चले गए।


Information is Life