कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा पर हमेशा से ही सवाल बना रहा है ऐसा ही एक दुखद मामला सहारनपुर से सामने आया है जँहा मात्र साइड लगने पर कार सवार बदमाशों ने पत्रकार की बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया यही नही हत्या के बाद शव को छुपाने की नीयत से पानी से भरें एक गड्ढे में फेंक दिया।
चिलकाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी 28 वर्षीय सुधीर सैनी पुत्र तेलूराम मुजफ्फरनगर से प्रकाशित शाह टाइम्स अखबार में काम करता थे। 26 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे वह बाइक से सहारनपुर आया था। करीब डेढ़ बजे बाइक द्वारा ही सहारनपुर से वापस चिलकाना लौट रहा था। जिस समय वह देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव धतौली के पास पहुंचा तो अचानक पीछे से आए कार सवार चार से पांच दबंगो ने उसकी बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। पहले उसके साथ गाली-गलौज की और फिर दिनदहाड़े मारना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने भी उसे नहीं बचाया। पत्रकार के सिर, सीने और पेट में गंभीर चोटें आई है। जब युवक बेहोश हो गया तो कार सवार युवकों ने उसे सड़क किनारे एक गड्ढे में फेंक दिया। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण सुधीर सैनी डूब गए।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया की दो युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पत्रकार सुधीर सैनी की हत्या करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही सहारनपुर में पत्रकार सुधीर सैनी की निर्मम हत्या की घटना पर कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी मुकुल गोयल से पत्रकार के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी एवं दिवंगत पत्रकार के परिजनों के 20 लाख मुआवजा की मांग की है।


Information is Life