नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

यूपी एसटीएफ ने ईनामी बदमाश राशिद कालिया को एनकाउंटर में मार गिराया है। झांसी में हुए एनकाउंटर में घायल बदमाश को जब इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यूपी एसटीएफ के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। ईनामी अपराधी राशिद कालिया का यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया है। बता दें कि मामला झांसी जिले के मउरानीपुर थाने का है। कानपुर के पिंटू सेंगर हत्याकांड में वांछित अपराधी पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। राशिद कालिया उर्फ घोड़ा उर्फ बीरू कानपुर का रहने वाला था। पुलिस एनकाउंटर में घायल बदमाश को पुलिस की टीम ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि कानपुर के अलावा राशिद कालिया झांसी में भी हुए एक हत्या में वांछित था। वहीं उसपर झांसी में 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

राशिद कालिया का एनकाउंटर
राशिल कालिया के ऊपर कानपुर, लखनऊ और झांसी के अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं। इन जिलों में उसका आपराधिक इतिहास रहा है। बता दें कि पुलिस को लंबे समय से वांछित अपराधी की तलाश थी। इस दौरान पुलिस ने नेशनल हाईवे झांसी खजुराहो पर बदमाश को घेर लिया। यहां हुई गोलीबारी में बदमाश को गोली लग गई। इसके बाद उसकी हालत गंभीर थी, जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने राशिद को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि यूपी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है। पुलिस के इस ऑपरेशन में एसटीएफ के डिप्टी एसपी संजीव दीक्षित और इंस्पेक्टर घनश्याम यादव भी घायल हुए है लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वो कालिया के प्राण घातक हमले से बच गए।

यूपी में अपराधियों की खैर नहीं
यूपी के कई नामचीन बदमाशों को यूपी पुलिस और यूपी एसटीएफ ने मार गिराया है। प्रयागराज में हुए राजू पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद के बेटे को भी यूपी पुलिस की टीम ने झांसी में मार गिराया था। वहीं अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लाइव कैमरे पर तीन बदमाशों ने गोली मार दी। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार अपराधियों को चेतावनी दी जाती रही है। हाल ही में सीएम योगी ने बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य में अगर लड़कियों की सुरक्षा से किसी ने खिलवाड़ किया तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।


Information is Life