नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

कानपुर : पहलगाम में संप्रदाय पूछ कर लोगों की हत्याएं की गईं, यह एक जघन्य अपराध है। उनका उद्देश्य सिर्फ लोगों को मारने का नहीं था, बल्कि वो लोग चाहते थे कि भारत अंदर से कमजोर हो… यह बातें सिविल लाइंस में पत्रिका विमोचन समारोह के दौरान बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कही।

सिविल लाइंस में कार्यक्रम में बोले राज्यपाल

सिविल लाइंस स्थित विजय इंटरनेशल होटल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे सामने बहुत सी चुनौतियां है। भारत समेत दुनिया भर में आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि संप्रदाय पूछ कर लोगों को मारने की बात को बहुत से लोग नजरअंदाज कर रहे है, अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो मुझे बहुत आश्चर्य होगा।

कहा-भारत को अंदर से कमजोर करना चाहते हैं लोग

क्योंकि वो लोग चाहते है कि भारत अंदर से कमजोर हो, इसलिए वो लोग ऐसा काम करेंगे जिससे अलगाव पैदा हो। उन्होंने कहा कि कानपुर से कोई भी आमंत्रण मिलता है तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में एक ही संस्था है, जो स्थिर है और वो है पाकिस्तान की आर्मी।

भारत-पाक में दोस्ती हुई तो वहां की सेना क्या करेगी?

पाक आर्मी अपने देश में सबसे पावरफुल है, क्योंकि वह प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर में भी धावा बोल देती है। उन्होंने कहा कि अगर भारत-पाक की दोस्ती हो गई तो वहां कि सेना क्या करेगी? कार्यक्रम के दौरान आईएमए अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंदीवर बाजपेई, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, उद्योगपति संजय दुबे, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित व महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने राज्यपाल का स्वागत किया।

पुस्तिका का किया विमोचन

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मातृशक्ति पुस्तिका का विमोचन किया। जिसमें सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी मौजूद रहे।


Information is Life