नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life


UP News: पीड़ित पत्नियों की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती हैं जो अपने पति के जुल्मो सितम की शिकार होती हैं. लेकिन, कानपुर में एक अजीबोगरीब वाकया तब पेश आया जब पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर एक पति ने कहा कि साहब मेरी पत्नी से मुझे बचाओ.

कानपुर. कानपुर में एक शख्स अपनी पत्नी से बचाने की गुहार लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंच गया. पीड़ित पति का आरोप है कि ससुराल वालों ने बीमारी छुपाकर शादी कर दी और पत्नी मनोरोगी निकली. पीड़ित पति ने बताया की पत्नी को आए दिन दौरे आते हैं घर पर तोड़फोड़ करती है. साथ ही मारपीट भी करती है. पत्नी से बचाने की गुहार लेकर कपड़ा व्यापारी पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे.

श्याम नगर के रहने वाले कपड़ा व्यापारी शाश्वत गुप्ता ने बताया कि जून 2021 में नेताजी नगर निवासी प्रियंका गुप्ता से उसकी शादी हुई थी. जुलाई के महीने में वे पत्नी के साथ लद्दाख घूमने गए तभी एक रेस्टोरेंट में पत्नी प्रियंका को दौरे पड़ गए. रेस्टोरेंट में ही प्रियंका ने अजीब सी हरकतें की तोड़फोड़ कीं, जिसके बाद शाश्वत डर गया.

रेस्टोरेंट से वापस आते ही उसने पत्नी प्रियंका को मायके छोड़ दिया. जब प्रियंका के घरवालों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया. कुछ समय बाद जब प्रियंका को घर वापस लाया तो फिर से दौरे पड़े और पति के साथ मारपीट कर दी. इस दौरान शाश्वत का हाथ भी टूट गया. कुछ दिन बाद फिर से घर पर विवाद के दौरान पत्नी प्रियंका ने दादी का गला दबा दिया. इन आरोपों को लेकर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करके बचाने की गुहार लगाई है.

कपड़ा व्यवसायी शाश्वत गुप्ता ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने पर विशेषज्ञों ने बताया है कि उसे सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी है. इस बीमारी में ऐसे दौरे पड़ते हैं. पीड़ित पति ने अभी बताया कि 2 माह पहले ही पत्नी को उसके घर पर छोड़ दिया गया है तब से लगातार पत्नी के घरवाले दबाव बना रहे हैं और मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं.

पूरे मामले में थाना प्रभारी चकेरी ने बताया कि मामले में दोनों तरफ से ही तहरीर मिली है. इसे पारिवारिक मामला देखते हुए काउंसलर के पास भेज दिया जाएगा. बहरहाल, कभी-कभार हमारे सामने ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जिसमें सही और गलत का फैसला कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है. यह स्थिति न पुलिस और अदालतों पर भी लागू होता है.


Information is Life