कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

⏩किन मुद्​दों को लेकर उतरे चुनावी मैदान में
⏩प्रत्याशी के साथ एक दिन कानपुर की दस विधानसभा सीटों में सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी ने इरफान सोलंकी को चुनाव मैदान में उतारा है। इन दिनों उनकी दिनचर्या कैसी है और वह किस तरह जनसंपर्क कर रहे हैं..पेश है खास रिपोर्ट।

विज्ञापन

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर विधायक इरफान सोलंकी पर भरोसा जताया और चुनाव मैदान में उतारा है। नामांकन दाखिल करने के बाद से इरफान सोलंकी जनसंपर्क में जुटे हैं, आइए देखते हैं उनका दिन किस तरह बीत रहा है और उनकी दिनचर्या कैसी है।

चमनगंज की गलियों में शकील बड़ी शिद्दत से सपा प्रत्याशी हाजी इरफान सोलंकी के काफिले का इंतजार कर रहे थे । सपा प्रत्याशी जैसे ही नजदीक पहुंचे, माला पहनाते हुए शकील सीवर और पेयजल की समस्या गिनाने लगे ।गली में गंदगी भी दिखायी । इरफान ने शकील के कंधों पर हाथ रखते हुए कहा भाईजान, जिस तरह से निर्माण कार्य हो रहे हैं उससे सीवर और पेयजल लाइनें ठेकेदारों ने क्षतिग्रस्त कर दी हैं । नगर निगम के अधिकारी सरकार के दबाव में काम करते हैं यही कारण है समस्याएं विकराल होती जा रही हैं । इस बार सरकार आने दीजिए, एक-एक समस्या का समाधान योजनाबद्ध तरीके से करूंगा । सपा प्रत्याशी के इतना कहते ही समर्थन में नारेबाजी शुरू हो गई और काफिला आगे बढ़ गया । कुछ दूरी पर राजा और नियाज क्षेत्रीय लोगों के साथ खड़े थे । इरफान के पहुंचते ही इन लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी और काफिले में शामिल हो गए ।

गम्मू खां का हाता में भोलू पार्षद, प्रधान जी और आरिफ मार्टिन ने इरफान को माला पहनायी तो इरफान ने भी यहां उपस्थित बुजुर्ग से जीत का आशीर्वाद लिया । 22 लोगों की इस भीड़ में वह एक-एक कर सभी से मिले और चुनाव में जुट जाने की बात कही । यहां से उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कंघी मोहाल, मोहम्म्द अली पार्क, ग्वालटोली मकबरा, पीरोड में जनसंपर्क किया । दोपहर 1:30 बजे रजबी रोड स्थित सपा कार्यालय में वापस आए इरफान शिक्षक संगठन के लोगों से मिले । शिक्षक अखंड प्रताप ङ्क्षसह कई शिक्षकों के साथ यहां मौजूद थे । इरफान ने सभी से समर्थन के साथ चुनाव में जुट जाने का निवेदन किया तो शिक्षकों का भी सकारात्मक उत्तर दिया । यहां से लक्ष्मी नगर धर्मशाला में राकेश जायसवाल, रायपुरवा में अमित मिश्रा, भन्नापुरवा तिराहा में दुर्गा प्रसाद और सकेरा स्टेट में नौशाद और क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक की । सपा सरकार में हुए विकास कार्यों का लेखाजोखा बताया और खुद को जिताने की अपील की ।

क्यों चुने आपको जनता पर प्रत्याशी का जवाब

-15 साल से विधानसभा में मौजूदगी और हर व्यक्ति से सीधे संबंध हैं । हर वर्ग के लोगों को व्यार व सम्मान दिया है।

-सपा ने विकास की राजनीति करते हुए समाज जोडऩे का काम किया है।

-जीआइसी ग्राउंड और सेंटर पार्क दर्शन पुरवा में 50-50 बेड का अस्पताल बनवाएंगे । शादी का हाल बनवाएंगे । गरीबों को सरकारी दरों पर इलाज और हाल मिलेगा
-ईसाई व मुस्लिम कब्रिस्तान और मंदिर के आसपास की सड़कें बनवायी । उनका सुंदरीकरण भी कराया

-दस वर्षों के लिए सबसे ज्यादा पैसा गंभीर इलाज के लिए निधि से दिया है।


Information is Life