कानपुर में विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन : समाज सेवा करने वालों को किया गया सम्मानित।

विज्ञापन कानपुर में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में कार्यक्रम का...

परमाणु हथियारों का भी हाई अलर्ट, सज गए युद्धपोत; पाकिस्तान की हवा निकालने…

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखलाया पाकिस्तान लगातार दो दिनों से सीमा पर जोरदार...

वर्ल्ड रेड क्रॉस दिवस कब मनाया जाता है? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व।

विज्ञापन World Red Cross Day 2025: आज 8 मई को समूचे विश्व में ‘विश्व रेड क्रॉस दिवस’ मनाया जा रहा...

पहलगाम बदला- भारत की एयर स्ट्राइक से थर्राया पाकिस्तान, आतंकी ठिकानों पर कहर बनकर बरसे लड़ाकू जेंट्स, तबाह हुए 9 आतंकी ठिकाने।

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात डेढ़ बजे 9 आतंकी ठिकानों पर एयर...

पहलगाम बदला- भारत की एयर स्ट्राइक से थर्राया पाकिस्तान, आतंकी ठिकानों पर कहर बनकर बरसे लड़ाकू जेंट्स, तबाह हुए 9 आतंकी ठिकाने।

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात डेढ़ बजे 9 आतंकी ठिकानों पर एयर...

लखनऊ : पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल सीएम योगी से मिला, रखी माँगें…

★नि:शुल्क चिकित्सा, कम दर में प्लॉट, सूचीबद्धता विज्ञापन दर में वृद्धि, पेंशन समेत अन्य माँगों पर...

IPS राजीव नारायण मिश्र अपर पुलिस आयुक्त नोयडा बने, श्री राम जन्मभूमि पर हुए हमले में आतकंवादियों को किया था ढेर

विज्ञापन योगी सरकार यूपी की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हर कोशिश कर रही है। इसीलिए...

यूपी में दस सीनियर आईपीएस अफसरों के हुये तबादले।

विज्ञापन लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। वर्ष 1992 बैच की...

यूपी में 14 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

विज्ञापन मोहित गुप्ता बने गृह सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ।अजय कुमार साहनी बने डीआईजी बरेली...

उन्नाव : मोस्टवांटेड बदमाश अंशु गुप्ता उर्फ (काना) ने CJM कोर्ट में किया सरेंडर, कई दिनों से था भूमिगत।

उन्नाव। नाम, पता बदल और आपराधिक मुकदमे छिपाकर पासपोर्ट बनवाने के मामले में गुंडा एक्ट की कार्रवाई...
Information is Life

कानपुर देहात अग्निकांड पर यूपी की राजनीति गरमा गई है। मां और बेटी के झोपड़ी गिराए जाने के दौरान जिंदा जलकर मौत मामले में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सरकार और स्थानीय प्रशासन को घेर लिया है। वहीं, परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गए हैं।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के रूरा थाना क्षेत्र स्थित मडौली गांव में अग्निकांड का मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। अतिक्रमण हटाने गई टीम के विरोध में परिवार के लोगों ने हंगामा किया। कार्रवाई नहीं करने की मांग की। इसके बाद 44 वर्षीय प्रमिला दीक्षित और उनकी बेटी 19 वर्षीय बेटी नेहा दीक्षित ने खुद को झोपड़ी में बंद कर लिया। प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ टीम ने झोपड़ी पर बुलडोजर चलवा दिया। इसके बाद झोपड़ी में आग लग गई। इसमें दोनों की जलकर मौत हो गई। इस मौत के मामले के बाद राजनीति शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इस मामले पर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हमला बोल दिया है। समाजवादी पार्टी पूरे मामले को ब्राह्मणों से जोड़कर पेश करने लगी है। योगी सरकार पर ब्राह्मणों के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा गरमा दिया गया है। वहीं, सरकार के दोनों डिप्टी सीएम विपक्ष के हमलों के जवाब में सामने आ गए हैं। वहीं, कानपुर देहात एसपी इस पूरी घटना के संबंध में दावा है कि दोनों ने खुद आग लगा ली थी। हालांकि, सवाल यह उठ रहा है कि प्रशासन की टीम के रहते अगर आग लगी तो उस पर काबू का प्रयास क्यों नहीं किया गया? ग्रामीणों का आक्रोश गहराया हुआ है। वे शवों को उठने नहीं दे रहे हैं। मुआवजे की मांग की जा रही है।
ग्रामीण कर रहे मुआवजे की मांग

ग्रामीण मृतक महिला प्रमिला दीक्षित के पति कृष्ण गोपाल को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। इसके अलावा परिवार के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी और दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। लोग घटनास्थल पर सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलाए जाने की मांग भी कर रहे हैं। लोगों के भड़के गुस्से को शांत करने के लिए प्रशासन की टीम ने भारी संख्या में गांव में पुलिस बलों की तैनाती की है। इस मामले में कानपुर पुलिस ने 23 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मुकदमे में कानपुर देहात के मैथा तहसील के एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद लूंगा, थाना प्रभारी दिनेश गौतम और लेखपाल अशोक सिंह को मुख्य आरोपी बनाकर 307, 302 जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

दोनों डिप्टी सीएम का आया बयान

यूपी के दोनों डिप्टी सीएम का घटना पर बयान सामने आया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कानपुर देहात की घटना पर सरकार ने संज्ञान लिया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी जांच में बच नहीं पाएगा। घटना दुखद है, ऐसी परिस्थिति में जांच की जा रही है। जो लोग भी शामिल होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस पूरे मामले में कार्रवाई होगी। दोषियों को कोई कार्रवाई होगी। कोई भी दोषी इस मामले में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मामले में समाजवादी पार्टी पर राजनीति करने का आरोप लगाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। हम केवल राजनीतिक बात नहीं करते हैं। हम कार्रवाई करेंगे। दोषी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि कमिश्नर यहां पर आए हैं। वे न्याय करेंगे। हमलोग मुख्यमंत्री के नुमाइंदे हैं। लेखपाल से लेकर तमाम दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।


Information is Life