Ed Leadership 2025: जब शिक्षा बनी PATH- एक नई क्रांति की शुरुआत…

लखनऊ : 26–29 नवम्बर 2025 सिटी मॉंटेसरी स्कूल, लखनऊ एक बार फिर भारत के सबसे बड़े शिक्षा नेतृत्व...

पुलिस सेवा मात्र नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व और समर्पण का प्रतीक है- रघुवीर लाल

कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित प्रशिक्षण केन्द्र का भ्रमण किया। इस...

पत्रकारों का संगठित होना ज़रूरी क्यों?

अभय त्रिपाठी :- पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं, लेकिन प्रहरी तभी सशक्त होता है जब वह अकेला नहीं...

पत्रकारों का संगठित होना ज़रूरी क्यों?

अभय त्रिपाठी :- पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं, लेकिन प्रहरी तभी सशक्त होता है जब वह अकेला नहीं...

पत्रकारों का संगठित होना ज़रूरी क्यों?

अभय त्रिपाठी :- पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं, लेकिन प्रहरी तभी सशक्त होता है जब वह अकेला नहीं...

कानपुर : बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सैकड़ों वकीलों के साथ पुलिस आयुक्त को दिया ज्ञापन।

कानपुर बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर...

मैथिलीशरण गुप्त: हिंदी और हिंदुस्तान को आजीवन समर्पित रही जिनकी कलम।

अभय त्रिपाठी :–हिंदी साहित्य के इतिहास में बेहद ख़ास दिन। 03 अगस्त सन् 1886 जिस दिन झांसी के...

कानपुर : इंटररेंज-9 गैंग में पुलिस ने 5 नाम बढ़ाए, उत्पीड़न के खिलाफ अधिवक्ता देंगे धरना।

पहले 21 सदस्यों का घोषित हुआ था इंटररेंज गैंग, इनमें 17 वकील। दीनू गैंग में दो भाजपा नेता समेत...

प्रयागराज : पत्रकार की चाकुओं से गोदकर की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी का किया हाफ एनकाउंटर।

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस इलाके में बीती रात पत्रकार एलएन सिंह की...
Information is Life

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर से एक इलेट्रॉनिक चैनल से जुड़े पत्रकार को कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में दबंग लोगों ने घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। लोहे के रॉड और सरिया से लैस हमलावरों ने पत्रकार चांद उर्फ सऊद अंसारी को बुरी तरह से पीटा। सिर पर गहरी चोट लगने की वजह से उनकी स्थिति बेहद गम्भीर बनी हुई है। पिछले 48 घण्टे से कोमा में हैं। बताया जा रहा है कि पत्रकार समाचार प्लस से जुड़े हुए हैं। वही पत्रकार के साथ घटना की जर्नलिस्ट क्लब ने कड़ी निन्दा करते हुए तत्काल हमलवारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सऊद अंसारी पत्रकार और उनके वकील भाई अली रजा अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे, तभी उसके गांव मकनपुर असरावे कला के ही दबंग मो. मुस्तफा, मुर्तजा, वैस, कुरैश आदि लोगों ने पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद के चलते लोहे के रॉड, सरिया आदि लेकर हमला कर दिया। सऊद जब मोबाइल से पुलिस को कॉल करने लगे तो मोबाइल छीन लिया। सभी हमलावरों मिलकर सऊद और उसके भाई को बुरी तरह से घेरकर पीटना शुरू कर दिया। सऊद अंसारी के सिर पर रॉड आदि से हमला किया। बाद में परिवार के अन्य लोगों के आने और शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। घायल पत्रकार सऊद और उसके भाई को घरवालों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पेशे से वकील भाई अली रजा ने बताया कि 10 जून को चांद उर्फ सउद अंसारी और बड़े भाई सरफराज खेत में जुताई कर रहे थे, तभी गांव के कुछ दबंगों ने दोनों भाइयों को बुरी तरह से पीट-पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद सभी भाग निकले, जिसके बाद घायल सउद को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घरवालो ने हमलावरों के खिलाफ कौशाम्बी के पिपरी थाने में तहरीर दी है। बड़े भाई अली रजा ने बताया कि जमीन के ही मामले में एक पुरानी केस में 3 जुलाई को गवाही होनी थी, जिसके बाद उसको गवाही को लेकर कई बार डराया और धमकाया गया था। गवाही पलटने के लिए धमकी भी दी गई थी। जिस मामले में कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज है।


Information is Life