कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर से एक इलेट्रॉनिक चैनल से जुड़े पत्रकार को कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में दबंग लोगों ने घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। लोहे के रॉड और सरिया से लैस हमलावरों ने पत्रकार चांद उर्फ सऊद अंसारी को बुरी तरह से पीटा। सिर पर गहरी चोट लगने की वजह से उनकी स्थिति बेहद गम्भीर बनी हुई है। पिछले 48 घण्टे से कोमा में हैं। बताया जा रहा है कि पत्रकार समाचार प्लस से जुड़े हुए हैं। वही पत्रकार के साथ घटना की जर्नलिस्ट क्लब ने कड़ी निन्दा करते हुए तत्काल हमलवारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सऊद अंसारी पत्रकार और उनके वकील भाई अली रजा अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे, तभी उसके गांव मकनपुर असरावे कला के ही दबंग मो. मुस्तफा, मुर्तजा, वैस, कुरैश आदि लोगों ने पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद के चलते लोहे के रॉड, सरिया आदि लेकर हमला कर दिया। सऊद जब मोबाइल से पुलिस को कॉल करने लगे तो मोबाइल छीन लिया। सभी हमलावरों मिलकर सऊद और उसके भाई को बुरी तरह से घेरकर पीटना शुरू कर दिया। सऊद अंसारी के सिर पर रॉड आदि से हमला किया। बाद में परिवार के अन्य लोगों के आने और शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। घायल पत्रकार सऊद और उसके भाई को घरवालों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पेशे से वकील भाई अली रजा ने बताया कि 10 जून को चांद उर्फ सउद अंसारी और बड़े भाई सरफराज खेत में जुताई कर रहे थे, तभी गांव के कुछ दबंगों ने दोनों भाइयों को बुरी तरह से पीट-पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद सभी भाग निकले, जिसके बाद घायल सउद को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घरवालो ने हमलावरों के खिलाफ कौशाम्बी के पिपरी थाने में तहरीर दी है। बड़े भाई अली रजा ने बताया कि जमीन के ही मामले में एक पुरानी केस में 3 जुलाई को गवाही होनी थी, जिसके बाद उसको गवाही को लेकर कई बार डराया और धमकाया गया था। गवाही पलटने के लिए धमकी भी दी गई थी। जिस मामले में कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज है।


Information is Life