कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...

Kanpur : नशे के कारोबार से अरबपति बना विनोद: विदेशों तक फैला कोडीन सिरप नेटवर्क, 6 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य…

कानपुर।कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से आरोपी विनोद अग्रवाल महज छह साल में...

कानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, पहली बार ITBP जवानों ने परेड में बढ़ाया गौरव।

कानपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य और...

कानपुर : 20 दिन बाद भी फरार 50 हजार का इनामी दरोगा, 40 पुलिसकर्मियों की चार टीमें खाली हाथ।

कानपुर।कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के...
Information is Life

विज्ञापन

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहकर बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया।

ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने मानसिक तनाव में आकर शनिवार देर शाम आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान वंशिका अरोड़ा निवासी किदवई नगर कानपुर के रूप में हुई है, जो विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहकर बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। देर रात वंशिका के परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंचे।

कई महीनों से अवसाद से जूझ रही थी
ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस का कहना है कि छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में वंशिका ने अपनी मौत का कारण मानसिक तनाव को बताया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वंशिका पिछले कई महीनों से अवसाद से जूझ रही थी और डिप्रेशन की दवाइयां भी ले रही थी। छात्रा विश्वविद्यालय में ज्यादा छात्रों से मेलजोल नहीं रखती थी और अक्सर अकेली ही रहती थी।

पिछले कुछ समय से काफी चुपचाप और गंभीर थी
उसका व्यवहार भी पिछले कुछ समय से काफी चुपचाप और गंभीर हो गया था। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि उन्हें छात्रा की मानसिक स्थिति के बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस ने सुसाइड नोट और अन्य सबूतों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।

वह पढ़ाई में अच्छी थी
अन्य छात्रों का कहना है कि वह पढ़ाई में अच्छी थी, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपने भीतर घुटन महसूस कर रही थी। परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। छात्रा के मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि कहीं उसके तनाव के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था।

डायरी के पांच पन्ने में किया आत्महत्या के कारण का जिक्र
पुलिस को घटना स्थल से छात्र के हॉस्टल से एक डायरी मिली है। डायरी के पांच पन्ने में सुसाइड का कारण विस्तार से लिखा है। छात्रा ने लिखा है, ‘वहा न अच्छी बहन बन सकी, न अच्छी दोस्त और न अच्छी बेटी।’ पुलिस को पता चला है कि शनिवार रात करीब आठ बजे हॉस्टल ने बॉर्डर ने छात्र के बारे में उनकी अन्य सहेलियों से पूछा था कोई जवाब नहीं देने पर सभी छात्रा के कमरे में पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। इसके बाद कमरे की का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो छात्र फंदे से लटका मिला।


Information is Life