पत्रकारों का संगठित होना ज़रूरी क्यों?

अभय त्रिपाठी :- पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं, लेकिन प्रहरी तभी सशक्त होता है जब वह अकेला नहीं...

पत्रकारों का संगठित होना ज़रूरी क्यों?

अभय त्रिपाठी :- पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं, लेकिन प्रहरी तभी सशक्त होता है जब वह अकेला नहीं...

पत्रकारों का संगठित होना ज़रूरी क्यों?

अभय त्रिपाठी :- पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं, लेकिन प्रहरी तभी सशक्त होता है जब वह अकेला नहीं...

कानपुर : बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सैकड़ों वकीलों के साथ पुलिस आयुक्त को दिया ज्ञापन।

कानपुर बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर...

मैथिलीशरण गुप्त: हिंदी और हिंदुस्तान को आजीवन समर्पित रही जिनकी कलम।

अभय त्रिपाठी :–हिंदी साहित्य के इतिहास में बेहद ख़ास दिन। 03 अगस्त सन् 1886 जिस दिन झांसी के...

कानपुर : इंटररेंज-9 गैंग में पुलिस ने 5 नाम बढ़ाए, उत्पीड़न के खिलाफ अधिवक्ता देंगे धरना।

पहले 21 सदस्यों का घोषित हुआ था इंटररेंज गैंग, इनमें 17 वकील। दीनू गैंग में दो भाजपा नेता समेत...

प्रयागराज : पत्रकार की चाकुओं से गोदकर की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी का किया हाफ एनकाउंटर।

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस इलाके में बीती रात पत्रकार एलएन सिंह की...

लखनऊ-वाराणसी हाईवे 9500 करोड़ से बनेगा 6 लेन। राजधानी से काशी पहुँचगे सिर्फ 3 घँटे में।

लखनऊ : पूर्वांचल के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मिलकर...

Kanpur Metro : गणतंत्र दिवस तक नौबस्ता तक शुरू होगा सफर, लाखों लोगों की यात्रा होगी आसान।

कानपुर। वर्ष 2019 से मेट्रो के पहले कारिडोर पर काम कर रहे प्रबंधन ने अब अंतिम 100 दिन का ब्लू...
Information is Life

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रोहित सक्सेना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये।

उन्होंने कुछ ही समय पहले सक्रिय राजनीति की दुनिया में अपने कदम रखते हुए आप पार्टी से राजनीतिक पारी शुरू की थी लेकिन आप पार्टी उन्हें अधिक दिनों तक अपनी पार्टी में सहेजकर रखने में असफ़ल रहे और बीजेपी ने कानपुर के रहने वाले तेजतर्रार रोहित सक्सेना जो प्रदेश के कायस्थ समाज के बड़े चेहरा भी माने जाते है पार्टी में शामिल कर बाज़ी मार ली। दरअसल रोहित सक्सेना ने लखनऊ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस बात की जानकारी रोहित सक्सेना ने खुद एक ट्वीट कर दी है।

दो दशक से ज्यादा समय तक प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके रोहित सक्सेना की खेलों में भी रुचि रही है। वे ताइक्वांडो के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं और कई बार अपने वेट के यूपी चैंपियन रहने के साथ कोरिया से 2nd DAN ब्लैक बेल्ट हैं। देश के कई खेल संगठनों (ताइक्वांडो, बॉक्सिंग और बॉड़ी बिल्डिंग) के चेयरमैन और अध्यक्ष होने के साथ 21 वर्षो में मीडिया के शुरुआती पद से ग्रुप सीईओ तक का मुकाम हासिल किया है। रोहित भारत सरकार की मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल काउंसिल के वारिष्ठ सलाहकार भी हैं।

खेलों और समाज के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए उन्हें पिछले दिनों एशिया पैसिफिक चैंबर ऑफ कॉमर्स व टोंगा की कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी की ओर से ‘एशिया पैसिफिक एक्सिलेंस अवॉर्ड’ के लिए चुना जा चुका है। यह सम्मान उन्हें ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग पर्सनॉलिटी ऑफ द ईयर’ कैटेगरी के तहत मिला है।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की आज भाजपा जॉइन करने वाले लोग प्रतिष्ठित हैं, सभी का भाजपा में स्वागत करता हूँ। इनको पीएम नरेंद्र मोदी में विश्वास है। इस राज्य को शक्तिशाली और मजबूती प्रदान कर सके उस पर इन्होंने भरोसा दिखाया है। लोगों ने सपा, बसपा का भी शासन देखा है, तब दिन में कोई बेटी स्कूटी से नहीं निकल सकती थी। समाज में अराजकता थी और कोई कार्रवाई नहीं होती थी। आज योगी सरकार में कोई भी बेटी रात 12 बजे भी कहीं से जा सकती है, महिलाओं को सम्मान मुख्यमंत्री योगी ने दिया है।

इन्होंने थामा भाजपा का दामन

कानपुर से रोहित सक्सेना आम आदमी पार्टी, कन्नौज से इंद्रेश सिंह पूर्व विधायक,पूर्व कांग्रेस नेता शशिलता चौहान, अंकुर राज तिवारी, उमेंद्र कुमार वर्मा, सतीश कुमार पूर्व विधायक नगीना, छोटे सिंह चौहान बसपा, रंजन कुमार चौधरी बसपा, मीना कुमारी हरदोई प्रत्याशी बीएसपी, नीरज कुमार बसपा, सुशील चौधरी सहारनपुर कांग्रेस, कुलदीप भाटी मेरठ बसपा, महेश तिवारी जालौन ब्राह्मण नेता, गिरीश अवस्थी जालौन बसपा, रोहित रवि बिजनौर कांग्रेस, संयुक्ता चौहान पूर्व ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।


Information is Life