जेड स्क्वायर मॉल में दबंगई का मामला : दरोगा ने वकील दीनू उपाध्याय समेत 19 के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।

कानपुर में बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड में जेल भेजे गए वकील धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू के खिलाफ...

कानपुर : IG आशुतोष कुमार ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) का संभाला कार्यभार।

विज्ञापन कानपुर। नवातुंक संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने आज अपने...

पिंटू सेंगर हत्याकांड : वकील धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू गिरफ्तार।

कानपुर : बसपा नेता नरेंद्र सिंह सेंगर उर्फ पिंटू सेंगर हत्याकांड में चार साल के लंबे अंतराल के बाद...

कानपुर में विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन : समाज सेवा करने वालों को किया गया सम्मानित।

विज्ञापन कानपुर में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में कार्यक्रम का...

परमाणु हथियारों का भी हाई अलर्ट, सज गए युद्धपोत; पाकिस्तान की हवा निकालने…

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखलाया पाकिस्तान लगातार दो दिनों से सीमा पर जोरदार...

वर्ल्ड रेड क्रॉस दिवस कब मनाया जाता है? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व।

विज्ञापन World Red Cross Day 2025: आज 8 मई को समूचे विश्व में ‘विश्व रेड क्रॉस दिवस’ मनाया जा रहा...

पहलगाम बदला- भारत की एयर स्ट्राइक से थर्राया पाकिस्तान, आतंकी ठिकानों पर कहर बनकर बरसे लड़ाकू जेंट्स, तबाह हुए 9 आतंकी ठिकाने।

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात डेढ़ बजे 9 आतंकी ठिकानों पर एयर...

पहलगाम बदला- भारत की एयर स्ट्राइक से थर्राया पाकिस्तान, आतंकी ठिकानों पर कहर बनकर बरसे लड़ाकू जेंट्स, तबाह हुए 9 आतंकी ठिकाने।

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात डेढ़ बजे 9 आतंकी ठिकानों पर एयर...

लखनऊ : पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल सीएम योगी से मिला, रखी माँगें…

★नि:शुल्क चिकित्सा, कम दर में प्लॉट, सूचीबद्धता विज्ञापन दर में वृद्धि, पेंशन समेत अन्य माँगों पर...

IPS राजीव नारायण मिश्र अपर पुलिस आयुक्त नोयडा बने, श्री राम जन्मभूमि पर हुए हमले में आतकंवादियों को किया था ढेर

विज्ञापन योगी सरकार यूपी की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हर कोशिश कर रही है। इसीलिए...
Information is Life

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रोहित सक्सेना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये।

उन्होंने कुछ ही समय पहले सक्रिय राजनीति की दुनिया में अपने कदम रखते हुए आप पार्टी से राजनीतिक पारी शुरू की थी लेकिन आप पार्टी उन्हें अधिक दिनों तक अपनी पार्टी में सहेजकर रखने में असफ़ल रहे और बीजेपी ने कानपुर के रहने वाले तेजतर्रार रोहित सक्सेना जो प्रदेश के कायस्थ समाज के बड़े चेहरा भी माने जाते है पार्टी में शामिल कर बाज़ी मार ली। दरअसल रोहित सक्सेना ने लखनऊ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस बात की जानकारी रोहित सक्सेना ने खुद एक ट्वीट कर दी है।

दो दशक से ज्यादा समय तक प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके रोहित सक्सेना की खेलों में भी रुचि रही है। वे ताइक्वांडो के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं और कई बार अपने वेट के यूपी चैंपियन रहने के साथ कोरिया से 2nd DAN ब्लैक बेल्ट हैं। देश के कई खेल संगठनों (ताइक्वांडो, बॉक्सिंग और बॉड़ी बिल्डिंग) के चेयरमैन और अध्यक्ष होने के साथ 21 वर्षो में मीडिया के शुरुआती पद से ग्रुप सीईओ तक का मुकाम हासिल किया है। रोहित भारत सरकार की मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल काउंसिल के वारिष्ठ सलाहकार भी हैं।

खेलों और समाज के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए उन्हें पिछले दिनों एशिया पैसिफिक चैंबर ऑफ कॉमर्स व टोंगा की कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी की ओर से ‘एशिया पैसिफिक एक्सिलेंस अवॉर्ड’ के लिए चुना जा चुका है। यह सम्मान उन्हें ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग पर्सनॉलिटी ऑफ द ईयर’ कैटेगरी के तहत मिला है।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की आज भाजपा जॉइन करने वाले लोग प्रतिष्ठित हैं, सभी का भाजपा में स्वागत करता हूँ। इनको पीएम नरेंद्र मोदी में विश्वास है। इस राज्य को शक्तिशाली और मजबूती प्रदान कर सके उस पर इन्होंने भरोसा दिखाया है। लोगों ने सपा, बसपा का भी शासन देखा है, तब दिन में कोई बेटी स्कूटी से नहीं निकल सकती थी। समाज में अराजकता थी और कोई कार्रवाई नहीं होती थी। आज योगी सरकार में कोई भी बेटी रात 12 बजे भी कहीं से जा सकती है, महिलाओं को सम्मान मुख्यमंत्री योगी ने दिया है।

इन्होंने थामा भाजपा का दामन

कानपुर से रोहित सक्सेना आम आदमी पार्टी, कन्नौज से इंद्रेश सिंह पूर्व विधायक,पूर्व कांग्रेस नेता शशिलता चौहान, अंकुर राज तिवारी, उमेंद्र कुमार वर्मा, सतीश कुमार पूर्व विधायक नगीना, छोटे सिंह चौहान बसपा, रंजन कुमार चौधरी बसपा, मीना कुमारी हरदोई प्रत्याशी बीएसपी, नीरज कुमार बसपा, सुशील चौधरी सहारनपुर कांग्रेस, कुलदीप भाटी मेरठ बसपा, महेश तिवारी जालौन ब्राह्मण नेता, गिरीश अवस्थी जालौन बसपा, रोहित रवि बिजनौर कांग्रेस, संयुक्ता चौहान पूर्व ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।


Information is Life