नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life


ओमिक्रॉन और कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला सुनाया है. पूरे प्रदेश में 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. वहीं शादी समारोह में 200 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति होगी.

Night Curfew In UP: देश के विभिन्न राज्यों में कोविड और ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच यूपी में शनिवार 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है. यूपी की योगी सरकार ने आज बड़ा फैसला लेते हुए यह आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक पूरे प्रदेश में 25 दिसंबर से कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया जाएगा. हर दिन रात के 11 बजे से सुबह 05:00 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू होगा. इस दौरान शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिकतम 200 लोगों को ही समारोह में शामिल होने की अनुमति होगी. वहीं इस कार्यक्रम की सूचना आयोजनकर्ता को स्थानीय प्रशासन को देना अनिवार्य होगा.

होटल और मॉल में मास्क-सैनिटाइजर अनिवार्य- यूपी सरकार ने होटल और मॉल में मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य कर दिया है. बिना मास्क के लोगों को एंट्री नहीं दी जाने की बात कही है. साथ ही सार्वजनिक जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा. यूपी में अब तक दो ओमिक्रॉन के मरीज सामने आ चुके हैं.

वहीं टीम-9 की बैठक के बाद सरकार की ओर से कहा गया है कि देश के किसी भी राज्य से एवं विदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग की जाए. बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए. साथ ही निगरानी समितियों ने कोरोना प्रबंधन में सराहनीय कार्य किया है.

चुनावी रैली पर रोक नहीं- इधर, सरकार की ओर से चुनावी और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक नहीं लगाई गई है. बता दें कि इसी गुरूवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग और पीएम से चुनाव रोके जाने और इलेक्शन रैली रद्द कर देने की बात कही थी.


Information is Life