नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life


आईपीएस ऑफिसर नवनीत सिकेरा के जीवन से प्रेरित एमएक्स प्लेयर की हाल ही में लॉन्च हुई सीरीज ‘भौकाल’ 2 ने अपनी दिलचस्प कहानी और शानदार परफॉर्मेंस से देश में हलचल मचा दी है। रियल लाइफ सिंघम – नवनीत सिकेरा का किरदार निभाने वाले मोहित रैना ने खाकी वर्दी वालों के अथक प्रयासों को नमन किया, जो निःस्वार्थ भाव से देश की सेवा कर रहे हैं,

खासकर महामारी के दौरान. ‘भौकाल’ 2 आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा के जीवन से प्रेरित 10 एपिसोड की एक वेब सीरीज है, जिसमें मोहित रैना वीर एसएसपी नवीन सीकेरा के रूप में नजर आते हैं, जो सेवा को खुद से ऊपर रखता है। साथ ही इसमें 2003 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की कहानी और अराजकता की गाथा का जीवंत चित्रण किया गया है। बवेजा स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘भौकाल’ 2 जतिन वागले द्वारा निर्देशित है और इसमें बिदिता बाग, सिद्धांत कपूर, प्रदीप नागर, गुल्की जोशी, अजय चैधरी, रश्मि राजपूत और स्वर्गीय मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

वास्तविक जीवन की आपराधिक घटनाओं और पुलिस ऑफिसर्स के संघर्षों और बलिदानों को दर्शाती ‘भौकाल’ 2 क्राइम-थ्रिलर विधा में बेहतरीन शोज में से एक है। एमएक्स प्लेयर ने मोहित रैना और नई दिल्ली के सदर बाजार पुलिस स्टेशन के 75 अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ एक आकर्षक और इंटरैक्टिव वर्चुअल मीट ऐंड ग्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया। एस.एस.पी नवीन सीकेरा की भूमिका के लिये बेहद सराहे गये मोहित रैना ने इस सीरीज में अपने किरदार के बारे में बात की, क्योंकि उन्होंने 2003 में मुजफ्फरनगर में अराजकता को नियंत्रित करने वाले पुलिस की भूमिका निभायी है। आईपीएस जाँबाजों को सम्मानित करने वाले इस कार्यक्रम के बारे में मोहित रैना का कहना है कि, ‘‘इस किरदार के लिये आईपीएस ऑफिसर नवनीत सिकेरा के साथ काम करने का मौका मिलने पर मुझे इस बात का अहसास हुआ कि परदे के पीछे हमारे और हमारे देश को सुरक्षित रखने में कितनी ज्यादा मेहनत लगती है।’’


Information is Life