कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली के दतौली रांघड पर तीन युवकों ने पत्रकार सुधीर सैनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक और तीनों आरोपी चिलकाना के ही रहने वाले थे। पत्रकार सुबह 11 बजे अपने घर से सहारनपुर बाइक पर आ रहा था।

ऑल्टो कार में सवार तीनों युवकों की ओवरटेक को लेकर पत्रकार से झड़प हो गई। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव पानी से भरे गड्‌ढे़ में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों, फरमान और जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी मन्नान फरार है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार की हत्या का संज्ञान लेते हुए आरोपियों को NSA लगाने के निर्देश दिए है।

चिलकाना का रहने वाला युवक बुधवार को सुबह 11 बजे सहारनपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह चिलकाना रोड के दतौली रांघड के पास पहुंचा तभी पीछे आ रही ऑल्टो कार सवार फरमान, जहांगीर व मन्नान ओवरटेक को लेकर मारपीट हो गई। कार सवार तीनों आरोपियों ने पत्रकार सुधीर सैनी की पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी घायल युवक को पास ही पानी से भरे गड्‌ढे में फेंककर चले गए। आसपास के लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया और पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर दो आरोपी फरमान व जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मन्नान फरार बताया जा रहा है। युवक शाह टाइम्स में पत्रकार है।

रंजिश भी हो सकती है हत्या
मृतक पत्रकार और तीनों आरोपी चिलकाना के ही रहने वाले थे। पुलिस का मानना है कि तीनों की पत्रकार से दुश्मनी हो सकती है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस का कहना है कि अधिक मारपीट होने के कारण पत्रकार की हत्या हुई है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि मारपीट अधिक होने के कारण पत्रकार की मौत पुरानी रंजीश की जांच की जा रही है।


Information is Life