नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

चुनाव डेस्क/कानपुर। आर्य नगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमिताभ बाजपेयी ने आज बुधवार को सबसे पहले पूरी विधानसभा के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय कार्यालय में बैठक की।

इस दौरान उन्होंने आगामी 20 फरवरी को सपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने, विधानसभा में सरकारी कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर दिव्यांग वोटरों से भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने की धांधली करने पर सरकारी कर्मचारियों पर विशेष नजर रखने तथा इस अभियान में विशेष ध्यान देने के लिए पूरी विधानसभा की हर गली-मोहल्ले में रहने वाले नेताओं एवं कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी।

विज्ञापन

इसके बाद भूसा टोली पटकापुर पुलिस चौकी के पास संतलाल कश्यप के निवास पर चंकी गुप्ता द्वारा आयोजित कमरा बैठक व बांस मंडी में आयोजित कमरा बैठक में क्षेत्रीय जनता व व्यापारियों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सपा के पक्ष में माहौल बनाकर मतदान वाले दिन सपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाने की जिम्मेदारियां क्षेत्रवार वा मोहल्लेवार सौंपी गई।

चटाई मोहाल, घूमनी बाजार, स्काईलार्क अपार्टमेंट, गुरु व तुल्ला पार्क में क्षेत्रीय जनता व व्यापारियों ने प्रत्याशी अमिताभ बाजपेयी का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। क्षेत्रीय जनता व व्यापारियों ने भारी मतों से विजय बनाने का वादा कर घर-घर जाकर जनसंपर्क करवाया। इस दौरान सपा शासनकाल में किए गए विकास कार्यों से जनता को अवगत कराया गया। प्रत्याशी अमिताभ बाजपेयी ने आगामी 20 फरवरी को साइकिल वाले खाने की बटन दबाकर भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की।

बाजपेयी ने कहा कि जनता द्वारा दोबारा जीत का आशीर्वाद मिलने पर जनता का सेवक बनकर जनता की पूरे 5 साल सेवा करूंगा। विधानसभा की जनता व व्यापारियों का मिल रहा अपार समर्थन व सहयोग से लग रहा है कि इस विधानसभा की जनता दोबारा जीत दिलाने के लिए उतावली हो रही है।


Information is Life