नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life


लाजपत भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम


कानपुर। शहर का लाजपत भवन बुधवार को एक ऐसे समारोह का गवाह बना जिसमें, ड्यूटी, मनोभाव, जीवन शैली, सामाजिक सरोकार, और अलग-अलग रंग में जवानों के जज्बे को पिरोकर पेश किया गया। इसके साथ ही पुलिस और पब्लिक के रिश्ते को दिलचस्प और संगीतमय अंदाज में रखने की कोशिश की गई। इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण के अभिनव प्रयास मिशन शक्ति की थीम के साथ – मोबाइल हाथ में 1090 साथ में के विश्वास को लोगों तक पहुँचाया । पुलिसकर्मियों के बीच काम करने वाली लखनऊ की संस्था सृजन फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की संस्था वामा सारथी की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।


कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना, एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर, आईजी कानपुर रेंज प्रशांत कुनार, ज्वाइंट सीपी कानपुर नगर लॉ एंड ऑर्डर आनंद प्रकाश तिवारी, एडिशनल सीपी हेडक्वार्टर आनंद कुलकर्णी , KDA के VC अरविंद सिंह , नगर आयुक्त शिव शरनप्पा समेत तमाम अफसरों ने शिरकत की।


कार्यक्रम में लखनऊ से आई म्यूजिक टीम और गायकों ने तो खूब समां बांधा साथ ही वाराणसी से आए भोजपुरी फिल्म कलाकार और गायक प्रमोद तिवारी ने न सिर्फ अपने एक्ट के जरिए कानपुर के एक आम पुलिसकर्मी के मनोभाव को रखा बल्कि एक चाय वाले (शूट आउट एट इटावा सफारी फिल्म कलाकार) गौरब पोरवाल के साथ महफिल का रंग जमाकर ये जाहिर कर दिया कि पुलिस और पब्लिक एक हैं अलग अलग नहीं। इस समारोह में सपना द्विवेदी और अफसाना समेत वामा सारथी के कलाकारों ने भी नृत्य और गीत के जरिए अपनी बेहतरीन कला का परिचय दिया। कार्यक्रम में आए जवानों, आम लोगों और छात्रों ने इसका खूब लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार और कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी को समाजसेवी राहुल अग्निहोत्री ने पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मनित किया गया।
पूरे कार्यक्रम को इवेंट जर्नलिज्म की अवधारणा पर पिछले सात साल से काम करने वाले दिल्ली के वरिष्ठ टीवी पत्रकार और कलाकार अमर आनंद ने तैयार किया। अमर आनंद ने कार्यक्रम में सूत्रधार की भूमिका भी निभाई और उनका साथ दिया कानपुर की रेडियो एंकर रंजना यादव ने।


Information is Life