#Kanpur : बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म..

विज्ञापन कानपुरः बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का कार्यकाल गुरुवार को खत्म हो गया। कमेटी ने एल्डर्स...

#Kanpur : रेड क्रॉस सोसायटी ने मुसहर बस्ती में राहत सामग्री का किया वितरण।

कानपुर -इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा गुरुवार मुसहर बस्ती में राहत सामग्री का वितरण किया...

Kanpur : सपा नेता पर गंभीर आरोप मकान कब्जाने को लेकर गुर्गो ने किया पथराव वीडियो वायरल।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी के नेता और महराजपुर विधानसभा सीट प्रत्याशी रह चुके मनोज...

Uptvlive पर सुबह की बड़ी खबरें…

➡लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे...

योगी ने क्यों कहा जैसे जीता रामपुर वैसे सीसामऊ जीतेंगे, जहाँ 40 फीसदी मुसलमान वहाँ क्या प्लान योगी का?

कानपुर : सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर में थे। यहां उन्होंने सुबह 725 करोड़ के प्रोजेक्ट...

Janmashtami 2024: ये हैं कानपुर के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर, जन्माष्टमी पर आप भी पहुंचें दर्शन करने।

अगर आप कानपुर या आसपास के शहरों के रहने वाले हैं तो जन्माष्टमी के मौके पर कानपुर के प्रसिद्ध कृष्ण...

Uttarpradesh : योगी सरकार प्रदेश में लायी ग्रीन एनर्जी क्रांति…

यूपीसीडा की ग्रीन पहल, औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे रूफ टॉप सोलर प्लांट, ग्रीन...

UP IPS Transfer: यूपी पुलिस में फेरबदल, 18 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर…

विज्ञापन अभय त्रिपाठी / UP IPS Transfer list: यूपी पुलिस में तबादलों का दौर जारी है। योगी सरकार ने...

योगी जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं’, डिप्टी CM केशव मौर्य के तारीफ करने के पीछे है ये कारण?

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर डाली. उन्होंने कहा कि दुनिया में...
Information is Life

➡️यूपी विधानसभा के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शतरंज ओलंपियाड की मशाल की अगवानी की। इस दौरान वहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर सीएम योगी के अलावा शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद भी हैं।

Abhay Tripathi Uptvlive

तमिलनाडु के महाबलीपुरम में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल रविवार शाम लखनऊ पहुंच गई है। विधानसभा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मशाल की अगवानी की। इस समारोह में देश के महानतम शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी उपस्थित हैं। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

https://youtu.be/6ucpeGxyIc4

सीएम योगी ने कहा, ”हम सबके लिए आज का दिन अत्यंत गौरव वाला है। जब शतरंज ओलंपियाड 2022 की मशाल रैली का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया है। यह आयोजन तीन दशक में भारत में पहली बार हो रहा है। पहली बार भारत में मशाल यात्रा का आयोजन हो रहा है। विश्व शतरंज महासंघ की ओर से अब शतरंज मशाल भारत से शुरू होना बड़ी पहल है। भारत से शतरंज का 5000 साल से पुराना नाता हैं। यह खेल हमें धैर्य और अनुशासन सिखाता है। साथ ही ऐसे खेल से निर्णय लेने की शक्ति विकसित होती है।”

शतरंज ओलंपियाड की मशाल प्रदेश में मेरठ वाया आगरा वाया कानपुर से होते हुए रविवार शाम छह बजे राजधानी पहुंची। इसके बाद अमौसी, शहीद पथ, अर्जुन गंज, कैंट से होते हुए सीधे विधानसभा पहुंची। यूपी की इंटरनेशनल मास्टर वंतिका अग्रवाल मशाल को लेकर लखनऊ पहुंची हैं।

विधानसभा के सामने आयोजित कार्यक्रम में भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर ने सीएम योगी को मशाल सौंपी। इस दौरान योगी और विश्वनाथन आनंद प्रतीकात्मक रूप से शतरंज का लुत्फ भी उठाएंगे।

एक घंटे के समारोह के बाद मशाल सीधे प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगी, जहां से वह वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर होते हुए राजस्थान के लिए रवाना हो जाएगी। यह तीसरा मौका होगा जब खेलों के लिए निकली मशाल यात्रा लखनऊ आएगी। पहली बार 1989 में जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पर दिल्ली में हुए खेलों के लिए निकली मशाल यात्रा लखनऊ में आई थी। इसके बाद 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल से मशाल यात्रा लखनऊ आई थी।


Information is Life