कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का गुड़गांव मेदांता हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा था, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते हुई मौत, वही जानकारी मिलते ही सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मेदांता हॉस्पिटल पहुँच चुके है और अस्पताल के बाहर भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा हो रहे है।

विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता को कुछ दिन पहले ही बुखार के बाद फेफड़ों में संक्रमण बढ़ा था। इनके बाद उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साधना गुप्ता भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव की सास तथा प्रतीक यादव की मां थीं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव तो मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी के बेटे हैं।

https://youtu.be/6ucpeGxyIc4

साधना गुप्ता भी समाजवादी पार्टी की राजनीति में पहले काफी सक्रिय थीं। मुलायम सिंह यादव से विवाह होने के बाद औरैया के विधनू की निवासी साधना गुप्ता ने सक्रिय राजनीति छोड़ दी थी। उनके भाई प्रमोद कुमार गुप्ता ने भी विधानसभा चुनाव ने पहले भाजपा की सदस्यता ली थी। साधना गुप्ता के निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं।

कभी साधना गुप्ता समाजवादी पार्टी में एक छोटी कार्यकर्ता थी. साधना पहले से शादीशुदा थी और उनके पति फर्रुखाबाद जिले में व्यापारी थे. लेकिन बाद में वह उनसे अलग हो गई. 1980 के दौरान वह पार्टी से जुड़ी थीं. 1982 में जब मुलायम लोकदल के अध्यक्ष बने, उस वक्त साधना पार्टी में एक छोटी कार्यकर्ता थींं. मुलायम जब राजनीति के शिखर पर थे, उस वक्त उनकी जिंदगी में साधना गुप्ता का आगमन हुआ. पहली ही मुलाकात में नेताजी अपने से 20 साल छोटी साधना को अपना दिल दे बैठे और यहीं से इन दोनों का प्यार शुरू हुआ.
साधना और मुलायम की प्रेम कहानी भले ही चोरी छिपे चल रही थी, लेकिन मुलायम की मां और उनकी पत्नी मालती को इस रिश्ते की खबर लग चुकी थी. कहते हैं मुलायम पर परिवार का दबाव था, जिस वजह से उन्होंने इस रिश्ते को कभी भी नहीं स्वीकारा. मुलायम सिंह ने हमेशा इस रिश्ते को छिपा कर रखा. 1988 से पहले कोई नहींं जानता था कि मुलायम सिंह का एक और पुत्र प्रतीक है।

2003 में मुलायम की पत्नी के मौत के बाद अमर सिंह ने साधना और मुलायम के रिश्ते को एक बार फिर हवा दी. साल 2007 में मुलायम सिंह यादव ने आय से अधिक सम्पति के मामले में सीबीआई की जांच से बचने के लिए यह स्वीकार किया कि साधना गुप्ता उनकी दूसरी पत्नी हैं और उनका एक पुत्र प्रतीक भी है. इसी के बाद पूरे देश को पता चला कि मुलायम की एक और पत्नी और उनसे एक बेटा है।


Information is Life