कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर- सर्वोदय नगर कच्ची बस्ती में दबंगों ने सरेराह युवक को रोककर शराब पीने के लिए पैसे माँगे पैसा देने से इंकार करने पर बौखलाये कथित भाजपा नेता अपने साथियों के साथ मारपीट कर जबरन पैसे लूट लिया किसी तरह युवक दबंगों के चँगुल से छूट कर अपने घर पहुँचा तो कथित भाजपा नेता धर्मेंद्र बाल्मीकि ने बेटे अनिकेत और भतीजे रिंकू और आधा दर्जन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर सफाई कर्मी के घर पथराव कर दिया। पथराव में सफाई कर्मी के बेटे हर्ष का सिर फट गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। तभी पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ।

घायल हर्ष की माँ शिववती ने काकादेव थाने में मामलेकी तहरीर दी लेकिन थाना पुलिस ने कथित भाजपा नेता के रसूख के आगे एक सुनी जिसके बाद पीड़ित न्याय की गुहार लगाने सँयुक्त पुलिस आयुक्त आंनद प्रकाश तिवारी के पास पहुँचे जिसके बाद सँयुक्त पुलिस आयुक्त ने काकादेव इंस्पेक्टर को तत्काल दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए, लेकिन इसे सत्ता की हनक कहे या फिर कथित भाजपा नेता का रसूख की पुलिस ने पहले पूरे मामले की लीपापोती करने का प्रयास किया और पीड़ित की एफआईआर न दर्ज कर दबंग धर्मेंद्र को शान्ति भंग में चालान करके भेज दिया।

लेकिन जब पथराव का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसे कई लोगों ने डीजीपी उत्तरप्रदेश और पुलिस आयुक्त को टैग कर ट्वीट किया तो पुलिस ने मजबूरी में देर रात पीड़ित शिववती की तहरीर पर कथित भाजपा नेता धर्मेंद्र और अनिकेत, आदर्श,रिकू समेत अन्य के खिलाफ बलवा लूट, रंगदारी और मारपीट धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। तो साथ ही कथित भाजपा नेता धर्मेंद्र के साथ भी साठगाँठ करके पीड़ित के पूरे कुनबे के खिलाफ बलवा, घर मे जबरन घुसना, मारपीट और धमकाने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कथित भाजपा नेता से अपनी यारी निभा दी।

पीड़ित शिववती का आरोप है कि काकादेव पुलिस पूर्व में भी इसी तरह तथाकथित भाजपा नेता के साथ मिलीभगत करके उंसके बेटों को फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेज चुकी है वही कथित भाजपा नेता के साथ शहर के कई सत्ताधारी विधायकों के साथ फोटो और वीडियो वायरल हो रहे है कथित नेता ने अपने फ़ेसबुक में दर्जनों फ़ोटो भाजपा विधायकों के साथ पोस्ट कर रखी है और इन्ही फ़ोटो के जरिए खुद को भाजपा नेता बताकर काकादेव क्षेत्र में भौकाल गाँठा करता है।


Information is Life