कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन से जहां एक तरफ सपा कार्यकर्ताओं में शोक है तो वहीं समा समर्थकों में भी गम व्यापत है. दूर-दूर से लोग मुलायम सिंह यादव को अपनी श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई आ रहे हैं. इसी बीच कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुनकर एक 10 साल का बच्चा महराजगंज (Maharajganj) से अकेले सैफई (Saifai) के लिए निकल पड़ा. मामले का खुलासा तब हुआ तब कानपुर रेलवे स्टेशन पर बच्चे को जीआरपी ने रोक लिया. बच्चा खुद को समाजवादी पार्टी का स्टार प्रचारक बता रहा है. बता रहा था, जानकारी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तत्काल कानपुर के सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी को कॉल करके बच्चे को सैफ़ई भेजने का इंतजाम करने को कहा लेकिन अमिताभ को जीआरपी ने जानकारी दी कि वो उस बच्चे को उंसके पिता को सपुर्द कर चुके है और अब वो अपने गाँव मे है जिसके बाद अमिताभ ने अपनी पार्टी के ही एक साथी जो कि महराजगंज निवासी थे संपर्क कर उस बच्चे को सैफ़ई भेजने की व्यवस्था करवाई शनिवार को सुबह नेताजी का नन्हा फैन सैफ़ई पहुँच गया जहाँ उसने सबसे पहले नेताजी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

आपको बता दें कि महाराजगंज (Maharajganj) के नौतनवा क्षेत्र में रहना वाला 10 वर्षीय नवरत्न यादव को जैसे ही सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी हुई वह परेशान हो गया. वह मुलायम सिंह यादव को आखिरी बार देखने के लिए खुद बिना किसी को बताए सैफई के लिए निकल पड़ा. वह इटावा तक पहुंच चुका था लेकिन वहां बच्चे ने गलत ट्रेन पकड़ ली जिससे वह सैफई की जगह कानपुर आ पहुंचा. जीआरपी ने कानपुर रेलवे स्टेशन पर बच्चे को रोक लिया और उससे पूछताछ की. जैसी ही पूरा मामला समझ आया जीआरपी ने बच्चे के परिवारवालों को बुलाकर उसे सपुर्द कर दिया था।

कानपुर रेलवे स्टेशन पर बच्चे ने सारे सवालों के जवाब बड़ी ही मासूमियत से दिए. बच्चे ने बताया कि वह नौतनवा विधानसभा का रहने वाला है. जैसी ही उसे पता चला की मुलायम सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे वह जिन कपड़ों में था वैसी ही अपने घर से चला आया. वह अकेले गोरखपुर (Gorakhpur) आया और वहां से लखनऊ तक आया. बच्चे ने बताया कि वह इटावा तक पहुंच गया था लेकिन वहां से अपना रास्ता भटक गया. इसलिए वह कानपुर आ पहुंचा. उसने बताया कि वह मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था. श्यामलाल से जब पूछा गया कि क्या वह अभी भी मुलायम सिंह यादव के परिवार वालों से मिलने जाएगा तो उसने बड़े अफसोस के साथ कहा कि अब घर के लोग आ रहे हैं. मैं बिना बताए यहां आ गया था. घर के लोग रो भी रहे थे. नवरत्न खुद को समाजवादी पार्टी का स्टार प्रचारक बना रहा था।


Information is Life