नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

Irfan Solanki Case सपा व‍िधायक इरफान सोलंकी के फर्जी आधार कार्ड से यात्रा करने के मामले में अब 19 द‍िसंबर को सुनवाई की तारीख तय की गई है। बता दें क‍ि फरार होने के बाद इरफान में फर्जी आधार कार्ड पर यात्रा की थी।

कानपुर, सपा विधायक इरफान सोलंकी को फर्जी आधार कार्ड से दिल्ली से मुंबई तक यात्रा में मदद करने की आरोपित नूरी शौकत, विधायक इरफान सोलंकी समेत सात लोगों की जमानत अर्जी पर सुनवाई टल गई। पुलिस की ओर से रिपोर्ट न भेजने के चलते अभियोजन ने समय दिए जाने की मांग की जिस पर न्यायालय ने 21 दिसंबर की तारीख दे दी हालांकि इस मामले में आरोपित ड्राइवर के मामले में सुनवाई दो दिन पहले करने की गुजारिश कोर्ट से की गई थी जिस पर उसे 19 दिसंबर की तारीख दी गई है।सपा विधायक ने दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा फर्जी आधार कार्ड पर की थी।

इसमें सपा नेत्री नूरी शौकत पर टिकट बुक कराने और यात्रा में मदद करने का अरोप पुलिस ने लगाया था। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता नरेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इरफान उनके साले अनवार लियाकत मंसूरी और अख्तर लियाकत मंसूरी, नूरी शौकत व उसके भाई अशरफ अली उर्फ शेखू, मौसा इशरत अली और ड्राइवर अम्मार इलाही की जमानत अर्जी पर सुनवाई प्रभारी जिला जज अजय त्रिपाठी के न्यायालय में हुई।

न्यायालय ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी लेकिन कोई भी दस्तावेज कोर्ट नहीं भेजा गया। इस पर अभियोजन की ओर से तारीख की मांग की गई। सहायक शासकीय अधिवक्ता रवींद्र अवस्थी ने बताया कि रिपोर्ट न होने पर समय की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि ड्राइवर अम्मार के अधिवक्ता ने जल्दी सुनवाई करने की मांग की थी जिस पर न्यायालय ने उन्हें दो दिन पहले की तिथि दी है।


Information is Life