कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर चिड़ियाघर में कैश रूम से छह लाख की चोरी की घटना सामने आई है। डायरेक्टर केके सिंह के अनुसार सभी सफाई कर्मचारियों और गार्डों से चिड़ियाघर के प्रशासन ने अपने स्तर से पूछताछ की। पूरे परिसर में भी खोजबीन करवाई गई।

कानपुर में चोरों ने गुरुवार रात चिड़ियाघर के कैश रूम में रखी ढाई क्विंटल की तिजोरी पार कर दी। तिजोरी में छह लाख रुपये की नकदी थी। शुक्रवार सुबह जब अधिकारी कैश रूम में पहुंचे तो बाहर से ताला बंद मिला, लेकिन अंदर से तिजोरी गायब थी। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्जकर शक के आधार पर चार कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की है।

प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप गुप्ता ने पुलिस को बताया कि चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों से होने वाली आय को परिसर में ही स्थित प्रशासनिक भवन में बने कैश रूम के अंदर रखी तिजोरी में रखा जाता है। अधिक कैश जमा होने पर उसे ट्रेजरी में जमा करवा दिया जाता है। करीब एक सप्ताह में 5.95 लाख की आय हुई थी, जिसे तिजोरी में रखवा दिया गया था। बाहर से ताला बंद था। शुक्रवार सुबह जब कैश रूम में पहुंचे तो अंदर से भारीभरकम तिजोरी गायब थी। उन्होंने कैश इंचार्ज समेत चार कर्मचारियों पर शक जताया है, जिनके पास तिजोरी की चाबियां रहती हैं।
शाम को सूचना पर पहुंची नवाबगंज थाना पुलिस ने प्रशासनिक भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो मालूम हुआ कि वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए थे। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है। एसीपी अकमल खान ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

दिनभर दबाए रखा मामला, शाम को पहुंचे थाने
डायरेक्टर केके सिंह के अनुसार सुबह सभी सफाई कर्मचारियों और गार्डों से चिड़ियाघर के प्रशासन ने अपने स्तर से पूछताछ की। पूरे परिसर में भी खोजबीन करवाई गई। शाम तक कुछ भी पता न चलने पर पुलिस को सूचना देने का फैसला लिया गया। पुलिस को प्रशासनिक भवन की ओर जाने वाले रास्ते पर एक कैमरा चलता हुआ मिला, लेकिन उसमें कोई भी नजर नहीं आया। वहीं, पुलिस का कहना है कि यदि उन्हें सुबह से वारदात का पता चल जाता तो फोरेंसिक और डॉगस्क्वाड की मदद ली जा सकती थी। दिन भर लोगों की चहलकदमी से अब इनका लाभ मिलना मुश्किल है।
चार से पांच लोगों के शामिल होने की आशंका
पुलिस के अनुसार चोरों ने कैश रूम का ताला नहीं तोड़ा है। उसे चाबी से खोलने के बाद तिजोरी पार कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि भारीभरकम तिजोरी को उठाने के लिए चार से पांच लोग रहे होंगे। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद कैश रूम का ताला फिर से बंद कर दिया।
गेट पर तैनात थे तीन पीआरडी जवान
एक साल पहले तक चिड़ियाघर में 13 पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई जाती थी। जब डायरेक्टर केके सिंह ने चार्ज संभाला तो उन्होंने व्ययों को कम करने के लिए जवानों की संख्या घटाकर तीन कर दी। वारदात के दिन भी तीन पीआरडी जवानों की ड्यूटी मुख्य गेट के बाहर थी। वहीं, कैश रूम के बाहर वन विभाग के सिपाहियों की तैनाती थी। इसके बाद भी चोर बिना किसी को भनक लगे तिजोरी उठा ले गए। रात में ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों को पुलिस फिलहाल शक की निगाह से देख रही है।


Information is Life