नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

कानपुर। शुक्रवार बजरिया के नाला रोड में पारिवारिक विवाद पर महिला के सगे जेठो ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया, बीच- बचाव करने आये महिला के बुजुर्ग माँ-बाप को भी नही बक्शा, धारदार हथियार और लोहे के राडो से बुजुर्गों को पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। महिला के पिता अब्दुल को दबंगों ने इतना पीटा की उनका पैर दो जगह से फैक्चर हो गया उनका गम्भीर हालत में उर्सला में उपचार चल रहा है महिला को भी गंभीर चोटें आई है, महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का प्रयास और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज़ कर मौक़े से आरोपी सराफत अली, सख़ावत अली और जफ़र को हिरासत में तो लिया, लेकिन कार्यवाही करने में खेल कर दिया, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मुक़दमे के आरोपियों को दर्ज मुक़दमे में जेल न भेज कर, 151 शान्ति भंग की कार्यवाही कर एसीपी कोर्ट में पेश किया। जिससे तीनों आरोपी आसानी से जमानत कराकर छूट गए।

अनवरगंज बॉसमण्डी के रहने वाले मो आलम ने बताया कि बहन ज़ीनत का विवाह बजरिया के नाला रोड में रहने वाले रियाजत अली से की थी, बहनोई के भाई शराफत, सख़ावत और भतीजा अरशद दबंग और अपराधी किस्म के है और अक्सर बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे।

शुक्रवार को जीनत अपने कमरे में थी तभी शराफत, सख़ावत अरशद, समशुन और जैनब ने बहन का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया, किसी तरह बहन ने अपनी जान बचा कर मायके वालों को सूचना दी जिस पर 85 वर्ष के बुजुर्ग पिता अब्दुल और माँ बहन के घर बात करने गए तो वहाँ शराफत, सख़ावत और अरशद ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया। मारपीट, गाली-गलौच के बाद बजुर्ग जमकर पीटा की। आलम का कहना है कि यह तो खुदा का शुक्र रहा कि बहन और पिता की जान बच गयी वरना वो लोग जान से मारने की कोशिश में थे चीख-पुकार सुनकर मुहल्ले वाले जुटे और पुलिस आ गयी तो ये तीनो हमलावर पकड़े गए लेकिन पुलिस ने आरोपियों से साठ-गाँठ करके उन्हें 307 के दर्ज मुकदमे जेल भेजने के बजाए 151 की कार्यवाही कर छोड़ दिया।


Information is Life