नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

घटना नौबस्ता के राजीव नगर में हुई। कलयुगी बेटे ने पत्नी से झगड़ने पर मां के ऊपर राड से हमला कर दिया। बचने के लिए घर के बाहर भागी तो दरवाजे पर गिर गई और तड़पकर दम तोड़ दिया। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारे बेटे ने खुद पुलिस को सूचना दीl पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए।

जिस मां ने नौ महीने कोख में रखा, उसे ही बेटे ने मौत के घाट उतार दिया। जिले के नौबस्ता में पत्नी से विवाद होने पर बेटे अजय ने मां के सिर पर लोहे की राड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान खुद को बचाने के लिए महिला घर से बाहर भागी लेकिन गेट के सामने ही गिरकर उनकी मौत हो गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपित बेटे ने खुद पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पर एडीसीपी साउथ अंकित शर्मा नौबस्ता पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया।

यह है पूरा मामला
नौबस्ता राजीव नगर निवासी 55 वर्षीय मुन्नीदेवी पति अमरपाल शर्मा के निधन के बाद से बच्चों के साथ रहती थी। परिवार में तीन बेटे विजय, अजय, राजीव और शादीशुदा बेटी लता है। उनका बड़ा बेटा विजय परिवार के साथ अलग रहता है। जबकि बेटा राजीव, अजय, बहू रोशनी उनके साथ रहते हैं। पुलिस ने बताया कि अक्सर उनके घर में झगड़ा होता था। रविवार रात को भी उनके घर से झगड़े की आवाज आ रही थी। इस दौरान उनके बेटे अजय ने मां मुन्नीदेवी के सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह घर से बाहर की ओर भागी लेकिन, गेट के सामने ही गिरकर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्यों में चीख-पुकार मच गई।

क्या कहती हैं अधिकारी
एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि पारिवारिक झगड़े के बाद महिला की हत्या की गई है फिलहाल परिवार के सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अजय की तीन साल पहले हुई थी शादी
मुन्नीदेवी के बेटे अजय की शादी तीन साल पहले रोशनी से हुई थी। करीब छह माह पहले बहू ने बेटे को जन्म दिया है। आसपास के लोगों के अनुसार अक्सर सास-बहू में अक्सर झगड़ा होता था। वारदात के बाद पुलिस ने परिवार के सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ रही है।


Information is Life