कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर एयरपोर्ट में पिछले काफी समय से नाइट लैंडिंग की सुविधा की माॅंग की जा रही थी। 10 सितम्बर को मर्चेन्ट चैम्बर आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अभिषेक सिंहानिया ने इस मामले को रक्षा मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के संबधित अधिकारियों के समक्ष उठाया। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से भी समर्थन का अनुरोध किया। कई दौर की बातचीत एवं लगातार बैठकों के बाद अधिकारियों ने कानपुर एयरपोर्ट को नाइट लैंडिंग सुविधा की मंजूरी दे दी है।

वर्तमान में कानपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा न होने से केवल दिन में ही हवाई जहाज का परिचालन किया जाता है। दिन में परिचालन होने से उड़ानों की संख्या तो कम थी ही साथ ही पूरा दिन का समय यात्रा में नष्ट हो जाता था। कानपुरवासियों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए, अभिषेक सिंहानिया ने विभिन्न प्रयास शुरू किये। चूंकि कानपुर एयरपोर्ट एक एयरफोर्स बेस जो रक्षा मंत्रालय के अधीन है इसलिए उन्होेंने विमानन मंत्रलाय के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय के उच्चाधिकारियों से सम्पर्क कर इस संदर्भ में अतिशीध्र कार्यवाही के लिए अनुरोध किया। उक्त समस्या का संज्ञान लेते हुए मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है और विश्वास दिलाया है कि इसका विधिवत परिचालन नवंबर 2023 के अन्त तक प्रारम्भ हो जायेगा। इस सुविधा के शुरू होने से नगरवासियों को अन्य शहरों के लिए हवाई यात्रा के विकल्प उपलब्ध होंगे साथ ही व्यापार एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।


Information is Life