कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life


कानपुर के लोगों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होगी मेट्रो की ब्लू लाइन; टेंडर जारी

कानपुर। दिल्ली या नोएडा जाने पर हम लोग मेट्रो का सफर करते हैं तो ब्लू लाइन, यलो लाइन के बारे में सुनते हैं। कानपुर में भी इसी तरह से अलग-अलग लाइन हैं लेकिन आम जनता क्या इसमें यात्रा करने वाले ज्यादातर लोगों को भी इसकी जानकारी नहीं है।

फिलहाल हम लोग जिस कारिडोर पर यात्रा कर रहे हैं, वह आरेंज लाइन है और जल्द ही ब्लू लाइन पर काम शुरू हो जाएगा। आइआइटी से मोतीझील तक अभी मेट्रो के प्राथमिक कारिडोर पर ट्रेन चल रही है। यह आरेंज लाइन है। इस लाइन पर मोतीझील के आगे से नौबस्ता स्टेशन तक काम चल रहा है। यह पूरी लाइन आरेंज है।

लोकसभा चुनाव से पहले शुरू होगी नयागंज तक मेट्रो
यह लाइन अगले वर्ष नवंबर तक शुरू हो जाएगी, हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले नयागंज या सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो ट्रेनों को चलाने की योजना है। दूसरी ओर दो दिन पहले ही मेट्रो की ब्लू लाइन के अंडरग्राउंड स्टेशनों का टेंडर हुआ है।

यह ब्लू लाइन सीएसए से बर्रा आठ तक जाएगी। इस लाइन पर काम इस वर्ष के अंत तक शुरू हो जाएगा। जहां आरेंज लाइन पर एलीवेटेड स्टेशन से काम शुरू हुआ था, वहीं ब्लू लाइन पर अंडरग्राउंड से काम शुरू होगा। इसके बाद इस लाइन पर एलीवेटेड पर काम होगा। इस लाइन के तीन स्टेशन अंडरग्राउंड हैं तो पांच एलीवेटेड।


Information is Life