नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

  • कानपुर दर्शन के तहत शिक्षक-शिक्षकाओं ने की टीएसएच की विजिट
    कानपुर। ‘कानपुर दर्शन’ के फर्स्ट सिटी टूर के तहत दो दर्जन से ज्यादा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आर्य नगर स्थित ‘द स्पोटर््स हब’ का आज भ्रमण किया। शहर के सम्मानित शिक्षक ‘द स्पोर्ट्स हब’ के आकर्षण और यहां व्याप्त सुविधाओं को देखकर मंत्रमुग्ध हो गये और उन्होंने कानपुर स्मार्ट सिटी के इस प्रोजेक्ट की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक नगरी में टीएसएच जैसा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का होना एक सपने के साकार होने जैसा है।
    ‘कानपुर दर्शन’ के तहत शहर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार आज शाम द स्पोर्ट्स हब का भ्रमण करने के लिये पहुंचे। शिक्षकों ने ‘द स्पोर्ट्स हब’ के इंटरनेशनल लेबल के स्विमिंग पुल के अलावा यहां के विशाल मल्टीपरपज हॉल, शूटिंग रेंज, बिलियर्ड्स रुम, योग कक्षा, जिम, बॉक्सिंग रिंग, स्क्वैश को देखा। भ्रमण के लिये आये शिक्षक यह जानकार अचंभित हो गये कि ओलंपिक के 28 खेलों में से 22 इंडोर खेलों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा ‘द स्पोर्ट्स हब’ में है। उन्हें ईडब्ल्यूएस बच्चों के निशुल्क प्रशिक्षण की जानकारी से भी अवगत कराया गया।
    ‘द स्पोर्ट्स हब’ में को देखकर हर्ष से फुले नहीं समाये शहर के सम्मानित शिक्षक-शिक्षकाओं ने यहां फोटो खिंचवाये और सेल्फी आदि लीं। उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा कि ‘द स्पोटर््स हब’ जैसा स्पोटर््स कॉम्पलेक्स कानपुर में भी हो सकता है। कहा कि टीएसएच को देखकर ऐसा लगा जैसे विदेश की धरती पर आये हों। ‘द स्पोर्ट्स हब’ का भ्रमण करने वालों में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, राजकीय इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विजय नगर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ंिसंहपुर, राजकीय हाईस्कूल, बैकुंठपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, भौती, राजकीय हाईस्कूल रामपुर भीमसेन, राजकीय हाईस्कूल, जहांगीराबाद, राजकीय इंटर कॉलेज खेरसा, बिधनू, राजकीय हाईस्कूल, रायगोपालपुर, राजकीय हाईस्कूल, ककरहिया, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बदलेसिमनापुर, श्रीनागरजी विद्यालय इंटर कॉलेज, कृष्णानगर, श्रीमती जमुना देवी बालिका इंटर कॉलेज, कृष्णानगर, जेपीआरएन अमर इंटर कॉलेज जाजमउ, पीपीएन इंटर कॉलेज परेड, पीपीएन बालिका इंटर कॉलेज, परेड, ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज, बिरहाना रोड, कानपुर विद्या मंदिर इंटर कालेज, स्वरुप नगर, श्रीकैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस, मारवाड़ी इंटर कालेज कैनाल रोड, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बेनाझावर और ओंकाररेश्वर सरस्वती शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज जवाहर नगर के शिक्षक व शिक्षिकायें शामिल थीं।

  • इसके पहले कानपुर दर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रीन पार्क स्टेडियम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद सत्यदेव पचौरी ने कानपुर दर्शन के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। कानपुर दर्शन के शुभारंभ के मौके पर अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल सिंह चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिंह, जे.के. आर्गनाइजेशन के प्रतिनिधि आशीष चौहान, संयुक्त आयुक्त उद्योग सुनील कुमार, समन्वयक डॉ0 सुधांशु राय, उपायुक्त उद्योग सुधीर श्रीवास्तव, उप खेल निदेशक आरएन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह, पर्यटक अधिकारी अर्चिता ओझा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का बखूबी संचालन प्रतीक शर्मा ने किया।

Information is Life