नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

Kanpur News: आईआईटी कानपुर में अब एमटेक छात्र ने तनाव से हारकर जान दे दी. सूचना है कि रात 10 बजे मेरठ निवासी विकास मीना ने अपने रूम में पंखे से लटककर मौत को गले लगा लिया. एक माह के अंदर आईआईटी कानपुर में तनाव में आकर दूसरे स्टूडेंट की मौत हुई है।

कानपुर: आईआईटी कानपुर में अब एमटेक छात्र ने तनाव से हारकर जान दे दी. सूचना है कि रात 10 बजे मेरठ निवासी विकास मीना ने अपने रूम में पंखे से लटककर मौत को गले लगा लिया. एक माह के अंदर आईआईटी कानपुर में तनाव में आकर दूसरे स्टूडेंट की मौत हुई है. हालांकि, अभी स्पष्ट रूप से इसे आत्महत्या कहना जल्दबाजी होगी. कैम्पस का माहौल बेहतर बताने वाले आईआईटी कानपुर के प्रशासनिक अफसरों के बड़े-बड़े दावे इस घटना के बाद फेल नजर आते हैं. शहर के कल्याणपुर थाना प्रभारी ने फिलहाल इस मामले की पुष्टि की. जानकारी है कि विकास एम टेक सेकेण्ड ईयर के छात्र था.

कमरे में कोई हलचल नहीं
बताया जा रहा है कि आईआईटी के छात्रों ने विकास को फंदे से नीचे उतारा व पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे अस्पताल लेकर भागे लेकिन हेल्थ सेंटर के बाद वहां से हैलट पहुंचने पर डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया. विकास आईआईटी में एमटेक सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रहे थे. थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने इस संबंध में जानकारी दी है कि बुधवार रात लगभग दस बजे हॉस्टल के कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता विकास का शव पाया गया. आसपास के कमरों में रह रहे छात्रों की माने तो कमरे में कोई हलचल नहीं दिखी जिस पर कमरे में उन्होंने झांककर देखा. विकास का शव लटकता देख सूचना दी.

शोध स्टॉफ सदस्य ने की थी आत्महत्या
थाना प्रभारी की दी गई जानकारी के मुताबिक विकास के तनाव में रहने की बात कई दिन से कही जा रही है. फिलहाल, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा लिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. परिजनों की तहरीर मिलते ही और PM रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि जैविक विज्ञान व बायोइंजीनियरिंग विभाग में रिसर्च स्टाफ सदस्य डॉ. पल्लवी ने भी हाल ही में खुदकुशी कर ली थी.

लखनऊ यूनिवर्सिटी में भी आत्महत्या
वहीं, बीते दिन यानी बुधवार को लखनऊ यूनिवर्सिटी की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने आत्‍महत्‍या कर लिया. छात्रा का शव उसके हॉस्‍टल में फंदे से लटका मिला. बताया गया कि आत्‍महत्‍या से पहले छात्रा ने मोबाइल से वीडियो भी रिकॉर्ड किया, इसके बाद कमरे में फंदे से लटकर जान दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया है.

देर शाम उठाया कदम
दरअसल, प्रयागराज के आपला ब्‍लॉक की रहने वाली एक युवती लखनऊ विश्‍वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी. वह लखनऊ विश्‍वविद्यालय के तिलक छात्रावास में रहती थी. बुधवार शाम करीब साढे पांच बजे छात्रा के कमरे में जाकर देखा गया तो उसका शव फंदे से लटका मिला. इसकी सूचना विश्‍वविद्यालय प्रशासन को दी गई. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया.


Information is Life