#Kanpur : बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म..

विज्ञापन कानपुरः बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का कार्यकाल गुरुवार को खत्म हो गया। कमेटी ने एल्डर्स...

#Kanpur : रेड क्रॉस सोसायटी ने मुसहर बस्ती में राहत सामग्री का किया वितरण।

कानपुर -इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा गुरुवार मुसहर बस्ती में राहत सामग्री का वितरण किया...

Kanpur : सपा नेता पर गंभीर आरोप मकान कब्जाने को लेकर गुर्गो ने किया पथराव वीडियो वायरल।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी के नेता और महराजपुर विधानसभा सीट प्रत्याशी रह चुके मनोज...

Uptvlive पर सुबह की बड़ी खबरें…

➡लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे...

योगी ने क्यों कहा जैसे जीता रामपुर वैसे सीसामऊ जीतेंगे, जहाँ 40 फीसदी मुसलमान वहाँ क्या प्लान योगी का?

कानपुर : सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर में थे। यहां उन्होंने सुबह 725 करोड़ के प्रोजेक्ट...

Janmashtami 2024: ये हैं कानपुर के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर, जन्माष्टमी पर आप भी पहुंचें दर्शन करने।

अगर आप कानपुर या आसपास के शहरों के रहने वाले हैं तो जन्माष्टमी के मौके पर कानपुर के प्रसिद्ध कृष्ण...

Uttarpradesh : योगी सरकार प्रदेश में लायी ग्रीन एनर्जी क्रांति…

यूपीसीडा की ग्रीन पहल, औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे रूफ टॉप सोलर प्लांट, ग्रीन...

UP IPS Transfer: यूपी पुलिस में फेरबदल, 18 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर…

विज्ञापन अभय त्रिपाठी / UP IPS Transfer list: यूपी पुलिस में तबादलों का दौर जारी है। योगी सरकार ने...

योगी जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं’, डिप्टी CM केशव मौर्य के तारीफ करने के पीछे है ये कारण?

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर डाली. उन्होंने कहा कि दुनिया में...
Information is Life

लोकसभा चुनाव के लिए सपा की पहली सूची जारी की है लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बजने के पहले ही सपा ने टिकट देकर प्रत्यशियों को मैदान में उतर दिया है, वैसे ही मतदाताओं में उत्साह बढ़ गया। पुराने दिग्गज प्रत्याशियों के चलते मतदाता अकबरपुर लोकसभा सीट पर चुनाव घमासान होने का अनुमान लगा रहे हैं। सपा ने राजाराम पाल पर दांव खेला है। लंबा राजनैतिक सफर तय करते आ रहे राजाराम पाल ने पार्षद के चुनाव से इसकी शुरुवात की थी। उन्होंने 1989 में कानपुर के बर्रा वार्ड 30 से पार्षद का चुनाव लड़ा, हालांकि कुछ वोट से हार गए।

इसके बाद 1991 में घाटमपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन यहां भी हार का मुंह देखना पड़ा। इस पर उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया और इस दौरान पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। फिर 1996 में घाटमपुर से बसपा की टिकट लेकर चुनाव लड़े और सपा प्रत्याशी को हराकर पहली बार विधायक बने। सफर की शुरुवात हुई और 1999 में बसपा सरकार में पशुधन विकास मंत्री बने। इसके बाद 2004 में बिल्हौर लोकसभा सीट से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़े और बीजेपी प्रत्याशी श्याम बिहारी मिश्रा को हराकर संसद पहुंचे। इसके बाद वे बसपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए और एक नई पारी की शुरुवात की। इस बीच 2009 के परिसीमन में अकबरपुर लोकसभा सृजित हुई। राजाराम यहां कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की। फिर 2014 में उनकी जीत के सफर में विराम लगा। बीजेपी से देवेंद्र सिंह भोले ने लगातार दो बार उन्हें परास्त कर जीत हासिल की थी। वहीं इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर अकबरपुर राजाराम पाल ने ताल ठोक दिया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष थे राजाराम : राजाराम पाल को राहुल गांधी ब्रिगेड का खास माना जाता था। वह आल इंडिया कांग्रेस कमेटी में सचिव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के कमान संभालने के बाद उन्हें सलाहकार समिति और चुनाव प्रचार समिति में सदस्य बनाया गया था। हालांकि राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष का पद उनके पास नहीं रहा। वह प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में भी शामिल थे। प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें तवज्जो न दिया जाने पर काँग्रेस पार्टी छोड़कर 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे।

सपा ने 16 लोकसभा प्रत्याशियों की जारी की सूची

संभल से शफीकुर्रहमान बर्क को बनाया प्रत्याशी, फिरोजाबाद से अक्षय यादव सपा प्रत्याशी होंगे, मैनपुरी से डिम्पल यादव सपा प्रत्याशी घोषित, एटा से देवेश शाक्य सपा प्रत्याशी घोषित, बदायूं से धर्मेंद्र यादव सपा प्रत्याशी घोषित, खीरी से उत्कर्ष वर्मा सपा प्रत्याशी घोषित, धौरहरा से आनंद भदौरिया सपा प्रत्याशी होंगे, उन्नाव से अनु टण्डन को सपा ने प्रत्याशी बनाया, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा सपा प्रत्याशी घोषित, फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य सपा प्रत्याशी, अकबरपुर से राजाराम पाल सपा प्रत्याशी, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल सपा प्रत्याशी होंगे, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद सपा प्रत्याशी होंगे, अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा सपा प्रत्याशी, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी सपा प्रत्याशी होंगे, गोरखपुर से काजल निषाद सपा प्रत्याशी होंगी।


Information is Life