कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर : रेलबाजार में धोखाधड़ी से करोड़ों की बेशकीमती जमीन कब्जाने में पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी, बलवा, मारपीट और धमकाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हैरिसगंज की आशा तिवारी बंगला नंबर 116 व खुली भूमि पर काबिज हैं। आरोप है कि कैंट के संजीव केडिया ने उनकी जमीन तिलक नगर निवासी संजय पंजवानी को बेच दी, फिर संजय ने संजीव, मां पुष्पा केडिया, बहन विदुशी व संजय पांडेय के साथ मिलकर लगातार प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। संजय पंजवानी शहर के बड़े बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर है पूर्व में कानपुर क्लब के सचिव भी रह चुके है।

आशा तिवारी का आरोप है कि बीती 21 मार्च को कानपुर कोर्ट में सिविल वाद की पैरवी के लिए आई थी और कोर्ट परिसर स्थित गवाह घर के सामने बने स्टैण्ड से जा रही थी तभी संजय पाण्डेय और संजीव केडिया व संजय पंजवानी ने स्टैण्ड के अन्दर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर कहने लगे कि यहाँ फिर मुकदमें की पैरवी करने आ गयी । भाग जाओं वरना तुमको यही जान से मार देंगे और यथाशीघ्र अपनी उक्त सम्पत्ति को खाली कर कब्जा हम लोगों को दे दों। अन्यथा तुमको व तुम्हारे पूरे परिवारिजनों को किसी झूठे व गम्भीर मुकदमें में फसाकर आजीवन जेल में सढ़ा डालेंगे। जिसके बाद से आशा तिवारी भयभीत होकर कोर्ट में मुकदमें की पैरवी नहीं कर पा रही है। उनके अनुसार घटना की शिकायत कचेहरी चौकी से लेकर पुलिस आयुक्त तक से की लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नही की तब उन्होंने कोर्ट की शरण ली।

वही संजय पंजवानी ने बताया कि संजीव केड़िया उनके दोस्त है और वो उनकी मदद करते है इसी खुन्नस में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। उन्होंने बंगला की कोई जमीन नही खरीदी है। बल्कि आशा तिवारी ने स्वयं संजीव की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है जिसका कोर्ट में मुकदमा भी विचारधीन है। कोतवाली पुलिस ने बताया कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Information is Life