नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर : सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा की प्रत्याशी बनाई गईं इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का हर फैसला मंजूर है। इस बारे में वह जेल में बंद पूर्व विधायक इरफान सोलंकी से मिलकर नसीम सोलंकी सलाह भी करेंगी। राजनीति से पहले परिवार मेरी जिम्मेदारी है और सीसामऊ के लोग भी मेरे परिवार की तरह हैं।

समाजवादी पार्टी में सीसामऊ सीट को लेकर रोज नई दावेदारी सामने आने के साथ ही सपा और कांग्रेस की स्थानीय टीम में रस्साकशी बढ़ने लगी थी। जिसके बाद लखनऊ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किस्से का पटाक्षेप कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने सीसामऊ सीट पर सपा का दावा बताकर कांग्रेसियों की लगाम कसी, तो दूसरी ओर अखिलेश यादव ने इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा कर दी। दावेदारों की पैरवी करने पहुंचे नेताओं को भी चुनाव जिताने की जिम्मेदारी सौंपी और कहा कि कानपुर जाकर इरफान के परिवार वालों को भी बता दें कि चुनाव उन्हें ही लड़ना है। टिकट की घोषणा होने के बाद रविवार को नसीम सोलंकी ने कहा कि चुनाव संबंधी पार्टी नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष का कोई भी फैसला मानने के लिए वह तैयार हैं।

कानपुर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को लखनऊ बुलाकर चर्चा की गई और इस बात पर मंथन कर फैसला लिया गया है कि इस सीट पर पिछले 6 बार से इरफान के परिवार का कब्जा है.अर्थ हर बार जीत सपा को मिली है, जिसके चलते इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया है।


Information is Life