नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life


CM Yogi on Bangladesh Crisis: सीएम योगी ने कहा कि यह किसी भी पक्ष और विपक्ष का मुद्दा नहीं है। जब जब राक्षसी प्रवृत्तियां ताकतवर होंगी हमें एकजुट होना होगा।

CM Yogi on Bangladesh Crisis: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद से वहां अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं के खिलाफ जबरदस्त हिंसा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 52 जिलों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की कम से कम 205 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब इस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को टारगेट किया है। बांग्लादेश में जो 90 फीसदी हिंदू बचा है। वह दलित समुदाय से है। उन्होंने कहा कि जो सबसे मुंह सिले हुए कि बांग्लादेश में हिंदू उनका वोटर नहीं है।

सीएम योगी ने कहा कि वह हिंदू है यह हो सकता है कि यह उसकी गलती हो, लेकिन हम इसे गलती नहीं मानते हैं, हम इसे सौभाग्य मानते हैं कि वह हिंदू है और उसकी रक्षा करना हम सबका दायित्व है। हमारे लिए वह एक मानव है। एक मानव के नाते उसकी मानवता की रक्षा करना। उसके जीवन को संरक्षण के लिए एक आवाज उठाना। यह हमारा दायित्व है और हम अपने दायित्व का निर्वाहन जीवनभर करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- सत्ता पक्ष और विपक्ष का मामला नहीं
सीएम योगी ने कहा कि यह किसी भी पक्ष और विपक्ष का मुद्दा नहीं है। जब जब राक्षसी प्रवृत्तियां ताकतवर होंगी हमें एकजुट होना होगा। भगवान श्रीराम तो राजकुमार थे चाहते तो अयोध्या में राज करते पर पिता का वचन निभाने के लिए निकल गए क्योंकि उन्हें राक्षसों का सर्वनाश करना था। सीएम योगी ने कहा कि एक मानव होने के नाते लोगों के जीवन की रक्षा करने के लिए हमें हमेशा खड़े रहना होगा।

हमें अपने हित-अहित को पहचानना होगा। हमें जानना होगा कि कौन लोग हितैषी हैं। अगर समय रहते हम लोग विचार नहीं करेंगे, तो इसका नुकसान होगा। सीएम योगी ने अयोध्या में कहा कि सम्मान आसानी से नहीं मिलता है, संतो के आशीर्वाद से मिलता है। इसको सभी को बरकरार रखना होगा। जो लोग राम और कृष्ण को नहीं मानते, उनसे सतर्क रहने की जरुरत है। ये लोग कभी भी आपके हितैषी नहीं हो सकते हैं। आज जिनके मुंह सिले हैं, वे केवल वोट बैंक के डर से चुप है।

बांग्लादेश में हिंदुओं को लेकर क्या बोले विक्रमादित्य सिंह और ओवैसी का बयान
बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिंदुओं का जो नरसंहार बांग्लादेश में हो रहा है वह बहुत ही चिंताजनक है। केंद्र सरकार को इस विषय पर तुरंत डिप्लोमेटिक चैनल से कार्यवाही करनी चाहिए। वहीं, एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले की खबरें चिंताजनक हैं। बांग्लादेश की सरकार और अधिकारियों का अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अल्पसंख्यकों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करना कर्तव्य है। ऐसी भी खबरें हैं कि देश के बहुसंख्यक समुदाय के कई लोग अल्पसंख्यक समुदायों के घरों और पूजा स्थलों की रक्षा कर रहे हैं। यह आदर्श होना चाहिए। बता दें कि बांग्लादेश में खालिद हुसैन को धार्मिक मामलों का मंत्री बना दिया गया है।


Information is Life