कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

रुपये लेकर खराब फर्नीचर दिया, बदलने की मांग पर और धमकाकर अवैध धन वसूलने का आरोप।

कपिला कृषि उद्योग लिमिटेड के मैनेजर ने लिवस्पेस होम इंटीरियर कम्पनी के 16 लोगो के खिलाफ स्वरूप नगर दर्ज कराया एफआईआर।

कानपुर: कपिला कृषि उद्योग के निदेशक से फर्नीचर बनाने के नाम पर 6.66 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि खराब फर्नीचर बदलने की बात करने पर आरोपितों ने और रुपये मांगते हुए धमकाया। कंपनी के मैनेजर ने स्वरूप नगर थाने में तहरीर देकर लिवस्पेस होम इंटीरियर कम्पनी के सभी मालिक समेत 16 लोगों के खिलाफ नामजद गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

कंपनी के मैनेजर अखिलेश नारायण अवस्थी ने स्वरूप नगर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी के निदेशक ने घर का फर्नीचर बनवाने के लिए बेंगलुरु की एक कंपनी लिवस्पेस होमइंटीरियर से संपर्क किया था। लिवस्पेस होमइंटीरियर कम्पनी होम इंटीरियर डिजाइनर का कार्य 60 शहरों से अधिक करती है। निदेशक ने अपने आवास का फर्नीचर बनवाने के लिए कंपनी को अलग-अलग मदों में करीब 6.66 लाख रुपये का भुगतान किया था। आरोप है कि कंपनी ने उन्हें खराब गुणवत्ता का फर्नीचर दिया। सही फर्नीचर भेजने की बात की गई तो कंपनी ने दो लाख रुपये और मांगे व धमकाया। रुपये देने से मना करने पर कंपनी ने फर्नीचर बदलने से मना कर दिया। जिसके बाद कंपनी के मालिक रमाकांत, अनुज श्रीवास्तव, सौरभ जैन, शगुफ्ता अनुराग समेत कर्मचारी संकल्प, सुमन लोहानी, पूनम, प्रेरणा दवे, नीरज दबरिवाला, गौरव खेतान, रविकुमार, दीपांकर खट्टर, तनीष गोयल, अनुज अग्रवाल, ऋषि, वीरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

स्वरूप नगर थाना प्रभारी सूर्यबलि पांडेय ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ धमकाने, धोखा देकर संपत्ति हड़पने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं कंपनी के कर्मचारी संकल्प से इस प्रकरण में बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने कुछ कहने से इन्कार कर दिया।


Information is Life