कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life


उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन तबादला एक्सप्रेस चली. योगी सरकार ने अयोध्या, अमेठी समेत 5 जिलों के DM बदल दिए गए हैं. कुल 16 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है.वहीं आईएएस अवनीश कुमार राय को जिलाधिकारी इटावा से जिलाधिकारी बदायूं बनाया गया है. आईएएस चंद्र मोहन गर्ग को नगर आयुक्त, नगर निगम प्रयागराज से जिलाधिकारी चंदौली बनाया गया है।

अयोध्या के डीएम चंद्र विजय सिंह हटाए गए. बदायूं की डीएम निधि श्रीवास्तव और अमेठी की डीएम निशा भी हटाई गईं. चंद्र विजय सिंह को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया. निशा को राष्ट्रीय आयुष मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया. निधि श्रीवास्तव को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया. चंदौली के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया. प्रयागराज के नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली का डीएम बनाया गया. सहारनपुर के नगर आयुक्त संजय चौहान को अमेठी का डीएम बनाया गया. इटावा के डीएम अवनीश कुमार राय को बदायूं का डीएम बनाया गया. कन्नौज के डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला इटावा के डीएम बनाए गए. सीएम के विशेष सचिव और राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में अपर निदेशक आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया. उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव शिबू गिरी को सहारनपुर का नगर आयुक्त बनाया गया. राष्ट्रीय आयुष मिशन के मिशन निदेशक महेंद्र वर्मा को उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) का सचिव बनाया गया. गोरखपुर की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी को जौनपुर का सीडीओ बनाया गया. जौनपुर की सीडीओ सीलम साईं तेजा को प्रयागराज का नगर आयुक्त बनाया गया. मुजफ्फरनगर के सीडीओ संदीप भागिया को गौतमबुद्ध नगर में राज्य कर अपर आयुक्त बनाया गया. मेरठ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण को मुजफ्फरनगर का सीडीओ बनाया गया. वेटिंग पर चल रहे आईएएस राजकुमार प्रथम को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया.

ias #iasofficer #transfer #transfernews


Information is Life